हज़ारीबाग; फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पेलावल टीम ने झुमरा टीम को दो गोल से पराजित किया।

फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पेलावल टीम ने झुमरा टीम को दो गोल से पराजित किया।
हजारीबाग कटकमसांडी मदनपुर इचाक में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में पेलावल टीम ने झुमरा टीम को पेनाल्टी शूटआउट में दो गोल से शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 15 किग्रा. का खस्सी, तीन हजार रूपया नकद व शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया। 

मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि सह बरकट्ठा के विधायक अमित यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन में आनंदित होता है। इस मैच का जीत का श्रेय कप्तान राजा कोरैशी,  पेलावल टीम के संचालक सह झामुमो अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष अबुलैश हाशमी और कोच मो. जहांगीर, मो. शाहनवाज व मो. शहाबुद्दीन को जाता है।

Leave a Comment

7k Network