हज़ारीबाग़; जिले मे मौसमी वायरल फीवर का दिख रहा प्रकोप, बीमार बच्चे रोज पहुँच रहे है अस्पताल।

हज़ारीबाग़ जिले मे मौसमी वायरल फीवर का दिख रहा प्रकोप, बीमार बच्चे रोज पहुँच रहे है अस्पताल।

हज़ारीबाग़:- जिले में मौसमी वायरल फीवर का दिख रहा है प्रकोप। रोजाना लगभग 100 से 150 बच्चे इलाज के लिए शेख भिखारी कॉलेज अस्पताल पहुँच रहे है। वही बच्चे में 3 से 5 दिनों में भी बुखार नही उतरने का शिकायत देखने को मिल रही है। 
शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल के शिशु रोग विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ क्षितिज कहते है कि अभिभावक घबराए नही यह मौसमी बुखार हो सकता है। बच्चो में यदि शर्दी खांसी बुखार के लक्षण दिख रहे तो एहतियात बरतते हुवे कोरोना की जांच कराई जा सकती है। 
पिछले दो तीन माह से छोटे बच्चों में शर्दी खांसी बुखार से प्रभावित होने पर नजर रखी जा रही है। एक माह पहले एक बच्चा कोरोना संक्रमित पाया गया था जो कि इलाज के बाद स्वस्थ हो गया था। उस समय से ऐसे पीड़ित बच्चे को अस्पताल आने पर अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।
संवाददाता:- रविन्द्र कुमार राणा की रिपार्ट।

Leave a Comment

7k Network