हज़ारीबाग मेरु BSF; वृक्षारोपण अभियान 2021-जीवन का आधार है वृक्ष- श्री डी.के शर्मा, महानिरीक्षक।

वृक्षारोपण अभियान 2021-जीवन का आधार है वृक्ष- श्री डी.के शर्मा, महानिरीक्षक।
भारत सरकार के वृक्षारोपण अभियान 2021 के तहत गृह मंत्रालय एवं सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय नई दिल्ली, के निर्देशानुसार एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना अत्यावश्यक योगदान अदा करने हेतु टी.सी.एस. मेरू कैम्प हजारीबाग में आज दिनांक 24 अगस्त 2021 प्रात 0600 बजे से, श्री डी. के. शर्मा, महानिरीक्षक, टी.सी.एस. के तत्वाधान में मेरु कैम्प व आस पास के इलाके में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

वर्तमान चरण में टी.सी.एस. के अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी व अन्य कार्मिकों ने पौधारोपण किया। इस दौरान  कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करते हुए विभिन्न प्रकार के कुल 1100 जिनमें दीर्घजीवी एवं मौसम के अनुरुप पौधे लगाए गए। विदित रहे सीमा सुरक्षा बल मेरू की योजना अनुसार वर्षा ऋतु में मेरू सीमा सुरक्षा बल परिवार ने वर्ष 2021 में 52000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसे चरणबृद्व तरीके से पूरा किया जाएगा।
अभी तक चले विभिन्न चरणों में कुल 33610 पौधें टी.सी.एस एवं एस.टी.सी. के संयुक्त प्रयासों द्वारा लगाए जा चुके हैं।
इस अवसर पर श्री डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक, टी.सी.एस. ने कहा कि वृक्ष प्रकृति की बहुमुल्य संपदा है, पेड, जंगल और वन, इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। अतः जीवन का आधार है वृक्ष और इसको सहेज कर रखना हम सभी का कर्त्तव्य है।

Leave a Comment

7k Network