हज़ारीबाग; भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा हेमन्त सोरेन सरकार केभ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा विज्ञापन।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा हेमन्त सोरेन सरकार केभ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा विज्ञापन।
दिनांक 21/08/2021 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी विष्णुगढ़ पश्चिमी मंडल एवं पूर्वी मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मानव शृंखला बनाकर हेमन्त सोरेन सरकार के निरंकुश शासन व्यवस्था, आदिवासी -मूलवासी दलित,किसान विरोधी, छात्र विरोधी,बढ़ती बेरोजगारी,प्रखंड से लेकर सचिवालय तक फैले भ्रष्टाचार, ठप्प विकाश कार्य,भयभीत बहन बेटी ,खनिज संपदा की लूट मची है, इसके खिलाफ महामहिम राज्यपाल को अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकाश पदाधिकारी के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा ज्ञापन सौपा गया।
उपरोक्त कार्यक्रम की अध्य्क्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल एवं पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो ने की एवं संचालन भाजपा पश्चिमी मंडल महामंत्री गुरु प्रसाद साव ने की ।हेमंत सोरेन की सरकार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित मानव शृंखला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माण्डू के स्थानीय लोकप्रिय विधायक माननीय जयप्रकाश भाई पटेल उपस्थित थे।

श्री पटेल जी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की हेमन्त सोरेन निकम्मी सरकार बदलनी है। हेमन्त सोरेन की सरकार पिछले डेढ़ साल से सरकार में है परन्तु सरकार ने अब तक झारखण्ड की जनता के लिए कुछ नही किया है। पिछले वर्ष किसान अपने खून पसीने लगाकर धान की फसल पैक्स के माध्यम से झारखंड सरकार को बेची परन्तु ये सरकार अभी तक किसानों की फसल का भुगतान नही की ।हेमन्त सोरेन की सरकार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार ,बलात्कार जैसी घटनाओं पर मौन धारण कर लेती है । हेमन्त सोरेन की सरकार सिर्फ ट्रांसफर  पोस्टिंग अपने फायदे के लिए कर रही है । ऐसी सरकार को नैतिक रूप से अपने पद पे बने रहने का कोई हक नही है ।
मानव शृंखला में मुख्य रूप से उपस्थित सांसद प्रतिनिधि मधुसूदन प्रसाद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शम्भूनाथ पांडेय,सांसद प्रतिनिधि सुशील मंडल, महादेव मंडल,हिरामन महतो,राकेश बर्णवाल,जीवन सोनी ,राजेश सोनी ,सरयू साव,महेंद्र राम,दीपक रजक,शेख मेराज,संजय कुमार महतो,महेंद्र कुमार,टेकलाल राम,सुरेश कुमार दास,गोविंद कुमार महतो,कुन्दन शर्मा,कन्हैया यादव,सुरेश रजवार,शेख अहताब (कल्लू),बिनोद बिहारी महतो,माधो महतो,बिनोद कुमार रविदास,त्रिवेणी नायक,नीतीश कुमार,टेकलाल महतो,तापेश्वर रजक,हरि यादव,टहल महतो,मनोज ठाकुर,किशोर यादव,खीरु प्रजापति, कौलेश्वर महतो,बिगू मिश्रा, पोखन महतो,भीखन राम,अशोक यादव,योगेंद्र महतो,रंजीत सिंह,फूलचंद महतो,माणिक यादव,दुलारचंद महतो,कारू प्रजापति,जीवाधन महतो,लालजी महतो,शशि लाहकार, दिलेश्वर महतो,जाकिर हुसैन,बैजनाथ कुमार,रंजीत यादव,बंधन महतो,बच्चन राम मेहता,निरंजन महतो,सरयू प्रसाद महतो,राहुल कुमार पासवान,दिनेश तुरी,नीलकंठ महतो,जगदीश यादव,संतोष पासवान,मोहन कुमार हांसदा,अर्जुन प्रसाद,रामधन माली,गुलाब पासवान,मेघलाल पासवान,सुंदर लाल हांसदा,मुकेश कुमार हांसदा,लक्षमण ,शंकर महतो,धनेश्वर महतो,हेमलाल महतो,भीम राम,मेघलाल महतो,हीरालाल प्रसाद,केशु महतो,कुंजलाल महतो,खुशीलाल महतो,राकेश कुमार,रामचंद्र महतो,उमा देवी ,गायत्री देवी,दशमी कुमारी,अरुण ठाकुर,महादेव महतो,संतोष कुमार महतो,प्रकाश ठाकुर,गणेश लाल,सुरेश मंडल,जगदीश हांसदा,जीवाधन महतो,भोला साव,चंद्रमोहन रविदास,सुखदेव मंडल,सुनील कुमार,देवशरण यादव,महेंद्र महतो, अंजू देवी,डेजी सिंहा, सीमा देवी,इंदु देवी,ललिता देवी,अनु सिन्हा, शीला देवी,दीपक भारती, मनोहर महतो,कैलाश महतो,सोनिया देवी, इत्यादि काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संवाददाता- धीरज शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Comment

7k Network