रक्षा बंधन पर्व के उपलक्ष्य में “बावा”, मेरु कैम्प हजारीबाग में कार्यक्रम का आयोजन।
बी0एस0एफ0 वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (बावा), मेरु कैम्प में दिनांक 21 अगस्त 2021 को श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा, मेरु कैम्प के तत्वावधान में रक्षा बंधन त्यौहार के उपलक्ष में विभ्भिन प्रतियोगिताओं का आयोजन परिवार कल्याण केन्द्र में किया गया। जिसमें बडी संख्या में प्रहरी संगिनियों व बालिकाओं ने हिस्सा लिया।
रक्षा बंधन त्यौहार की तैयारी को लेकर “बावा”, मेरु कैम्प में राखी बनाने की प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई, पहली श्रेणी में कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक व दूसरी श्रेणी में कक्षा 9 से लेकर कक्षा 12 तक की बालिकाओं नें हिस्सा लिया, वहीं प्रहरी संगिनियों के लिए प्रतीक चिन्ह (लोगो) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के दौरान कोविड 19 के प्रोटोकॉल का खास ध्यान रखा गया।
इस मौके पर बालिकाओं व प्रहरी संगिनियों में काफी उत्साह दिखा, जहाँ बालिकाओं द्वारा सुन्दर राखीयाँ बनाई गई, वहीं प्रहरी संगिनियों नें पूरी तत्परता के साथ “लोगो” प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं की समाप्ति पर श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा के द्वारा विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा, ने कहा कि रक्षा बंधन का त्यौहार बहन-भाई के अटूट प्रेम, आत्मियता व स्नेह के बंधन का पर्व है व हम सभी प्रहरी संगिनियां को इस त्यौहार को मिलकर हर्षोउल्लास के साथ मनाना चाहिए।








