
बड़कागांव के नए थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही दूसरे दिन बड़कागावँ मुख्य चौक से लेकर स्टेट बैंक तक पर बार-बार लग रही सड़क जाम को लेकर काफी गंभीर दिखे। उन्होंने सोमवार को खुद ट्रैफिक पुलिस बनकर वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से कराया। और लोगों को सड़क किनारे चार चक्के , टू व्हीलर व बड़ी वाहनो को सड़क पर खड़ा नहीं करने की सख्त निर्देश दिया है। इतना ही नहीं थाना प्रभारी ने तमाम बैंकों में जाकर बैंक प्रबंधक से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं बैंकों के सामने लग रही सड़क जाम के कारणों र्को समझने का प्रयास किया । बार-बार हो रही सड़क जाम को थाना प्रभारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही थाना परिसर में व्यावसायिक संघ, जनप्रतिनिधियों और चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के लोगों की विशेष बैठक बुलाई जाएगी। ताकि सड़क जाम की समस्या से आम लोगों को निजात दिलाने का प्रयास किया जा सके। उन्होंने आम नागरिको से क्षेत्र में विधि व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए सहयोग की अपेक्षा की है।








