
बरकट्ठा:- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पंचायत चेचकपी के ग्राम उपरैली डेबो निवासी अशोक सिंह की मृत्य गुजरात में हो गई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने मुखिया रीता देवी को दी।वहीं मुखिया के अथक प्रयास से शव को लाया गया। मुखिया ने बताया कि मृतक अशोक सिंह, पिता डेगलाल सिंह गुजरात के मासोना में स्टील प्लांट में काम करता था।
जहां मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। जिसके बाद मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने स्टील प्लांट से संपर्क कर शव को घर तक भेजने पर सहमति जताई। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को आर्थिक सहयोग कर श्राद्ध कार्यक्रम में मदद की बात कही।विदित हो कि मृतक अशोक सिंह तीन बच्चे समेत पत्नी को छोड़कर चल बसे।
इनके गुजर जाने से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।वहीं मुखिया ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने कहा मुआवजा के लिए जो भी प्रशासनिक प्रक्रिया होगी वह किया जायेगा ताकि मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता मिल सके।
मौके पर बरामदे सिंह, पुनीत सिंह, मोहन साव, कमल सिंह, शिवलाल सिंह, दिलीप सिंह, बभनी सिंह, काली सिंह, खुला सिंह, सरस्वती देवी, मंगरी देवी, वार्ड सदस्य शोहवा देवी, महेंद्र सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया तथा मृतक के परिजनों को उपस्थित लोगों ने ढाढस बंधाया।








