
BSF मेरु कैंप में! GB दिनांक 04.03.2024 और 05.03.2024 को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के संकाय से दो सदस्यी दल, डॉ. पूर्णिमा जोशी और श्री रघुनाथन द्वारा प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय मेरु कैंप हजारीबाग का 02 दिवसीय दौरा किया गया।
विदित हो कि राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) की स्थापना पुलिस, अपराधिक न्याय तथा सुधार प्रशासन के विभिन्न स्कंधों में उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षित कार्यबल की आवश्यकता को पूर्ण करने हेतु की गई थी। पुलिस विज्ञान एवं प्रबंधन, अपराधिक कानून तथा न्याय, साइबर मनोविज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं साइबर सुरक्षा, अपराध जांच, सामरिक भाषाएं, आंतरिक रक्षा एवं रणनीतियाँ, शारीरिक शिक्षा तथा खेल आदि में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, पुलिसिंग एवं आंतरिक सुरक्षा के विभिन्न क्षेत्रों में डिप्लोमा से डॉक्टरेट स्तर तक शैक्षणिक कार्यक्रम प्रदान करता है।

सीमा सुरक्षा बल व राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच जनवरी 2023 में सहमति पत्र हस्ताक्षरित किया गया है जिसमें सीमा सुरक्षा बल में चलाए जाने वाले विभिन्न प्रशिक्षण कोर्सों को लेकर राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के साथ संबद्धता स्थापित की गई है। शुरूआत के तौर पर पी0टी0 एवं यु0ए0सी0 प्रशिक्षण कोर्स में प्रशिक्षण पाने वाले सीमा सुरक्षा बल के कार्मिक राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय पाठ्यक्रम के अनुरूप भी योग्यता प्राप्त करेंगे। इन प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय द्वारा भी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के संकाय के सदस्यों द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण समूह के अंतर्गत संचालित पी0टी0 एवं यू0ए0सी0 पाठ्यक्रमों की मान्यता के संबंध में दौरा किया गया। आगमन पर संकाय के सदस्यों को शारीरिक प्रशिक्षण समूह के तहत संचालित पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई। शारीरिक प्रशिक्षण कोर्सों के पाठ्यक्रम की तैयारी, ब्लॉक पाठ्यक्रम, मूल्यांकन, अंकन प्रक्रिया बारे में और दोनों संगठनों की आवश्यकता के बारे में चर्चा की।
दिनांक 05.03.2024 को संकाय को शारीरिक प्रशिक्षण समूह के अनुदेशकों द्वारा प्रदर्शन दिखाया गया।

तत्पश्चात समय 1030 बजे श्री के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय की अध्यक्षता में परिसर के अधिकारियों व राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों के बीच कार्यकारी समन्वय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शारीरिक प्रशिक्षण कोर्साें से संबधित सभी बिंदुओं पर चर्चा की गई, कुछ विषयों पर मूल्यवर्धन के साथ, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों द्वारा ब्लॉक पाठ्यक्रम के मामूली पुनः डिजाइन का सुझाव दिया गया। महानिरीक्षक द्वारा दोनों (RRU) सदस्यों को स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित करते हुए उनके दौरे पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।








