कटकमदाग पूर्व मुखिया उदय साव को फिर से एक ही साथ साक्ष्य के अभाव में कुल 6 मुकदमा में जिला प्रशासन एवं माननीय न्ययालय द्वारा किया गया बरी

पूर्व बीडीओ कटकमदाग शालिनी खलखो एवं अन्य के द्वारा किये गए 6 मुकदमा में क्लीन चिट मिली
दोषी छुटे नही निर्दोष फसे नही का मिशाल दिए कानून के रखवाले :- उदय साव
कटकमदाग के पूर्व विडीओ शालिनी खलखो पर होगी 5 करोड़ की मान हानि की मुकदमा :- पूर्व मुखिया उदय साव
जब देश की सेवा में नाम लिखा ही लिया हूँ तो केस मुकदमा जेल से डरूँगा नही । संवेधानिक तरीके से देश की सेवा करते रहूंगा :-उदय साव
शालिनी खलखो पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी कटकमदाग के द्वारा मिथ्या व मनगढंत आरोप लगाते हुए छेड़खानी, चोरी, रंगदारी, हरिजन एक्ट, सरकारी कार्य मे बाधा, महिला दुषप्रचार, रेकी कर जान से मारने एवं अन्य गंभीर गंभीर आरोप लगा कर परेशान करने के नियत से तथा बीडीओ के मनमानी पर कोई अंकुस न लगा सके इसके लिए जो भी नेता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि बढ़ते भ्रस्टाचार पर अंकुस लगाने पर आवाज उठाने का कार्य किये है उन सभी पर मन गढ़ंत, मिथ्या आरोप लगा कर फर्जी मुकदमा में फ़साने का साजिश किया गया था।

शालिनी खलखो पूर्व बीडीओ सह सीओ द्वारा कटकमदाग थाना में दो दर्जन से अधिक केस कर सैकड़ों लोगों को परेशान करने का रिकॉर्ड बना कर चले गए। उदय साव ने बीडीओ सह सीओ पर उचित जांच करते हुए स्थानीय समाजसेवी व जनप्रतिनिधि पर फर्जी मुकदमा को निष्पक्ष जांच हेतु सी .ई .डी विभाग के महानिदेशक अनुराग गुप्ता एवं पुलिस मुख्यालय के महानिदेशक श्री अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, राष्टपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री,राज्पाल, मानवाधिकार , आईजी, DIG, SP के साथ साथ देश से लेकर राज्य तक के सम्बंधित सभी बड़े-बड़े पदाधिकारी एवं सभी स्वंतत्र एजेंसी को आवेदन देकर
कटकमदाग थाना कांड संख्या 149/21, 150/21, 151/21, 156/22, 162/23, 163/23 का निष्पक्ष अनुसंधान करने का अनुरोध किये थे इसी का परिणाम है कि कुल 6 मुकदमा में जिला प्रशासन ने गहनता से जांच करते हुए क्लीन चिट दिए तथा माननीय न्ययालय ऐस. ऐस. मिंज की कोर्ट ने ब इज्जत बरी कर लिए है

ज्ञात हो कि पूर्व मुखिया उदय साव को माननीय न्ययालय द्वारा पहले भी कटकमदाग थाना कांड संख्या 130/16, 43/17, 131/18 कुल तीन मुकदमा में साक्ष्य के अभाव दिखाते हुए ब इज्जत बरी कर दिया था।
उदय साव पूर्व मुखिया कटकमदाग ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए अनुरोध किये है कि किसी भी पदाधिकारी द्वारा किसी निर्दोष को बिना किसी घटित घटना के मिथ्या, मनगढंत, फर्जी मुकदमा में फ़साने में षड़यंत्र करने वाले पर कड़ी से कड़ी करवाई हो क्योंकि मैं तो एक जन प्रतिनिधि रहा हूँ इसलिए मैं तो कुछ गलत कदम नही उठाया लेकिन दूसरा युवा लड़का केस मुकदमा से तंग आ कर अपराध की दुनिया मे क़दम रखने में मजबूर हो सकता है ।ऐसा मुझे प्रतीत हुई है।
श्री साव ने यह भी कहा की अब तक कुल 9 मुकदमा में बा इज्जत बरी हो चुका हूं अब सभी दसतावेज को लगा कर माननिय न्यायालय से मान हानि की मुकदमा दायर करने का अनुरोध करूँगा तथा जो मेरी मान प्रतिष्ठा का हनन हुई है उसका क्षति पूर्ति तो ले कर ही रहूंगा।अब मुझे न्यायपालिका पर और भी विश्वास हो गई है कि अब मुझे क्षति पूर्ति निश्चित मिलेगी।
श्री साव ने यह भी कहा कि मैं न गलत कार्य पसंद किया हूँ और न ही गलत करने वालो को पसंद करता हूँ भारत की कानून व्यवस्था बहुत ही मजबूत है यहां दोषी पर करवाई और निर्दोष को बा इज्जत बरी किया जाता रहा है ।भारत में सभी को न्याय मिली है और दोषी को दंड भी मिलते रही है । आज भी मेरे साथ यही हुई है ।मैं भारत का नागरिक हूँ यहां की कानून व्यवस्था एवं न्यायपालिका पर मुझे गर्व है ।








