हजारीबाग; लापता युवक का शव खेत में बने गड्ढे से दो दिन बाद बरामद।

बुझ गया घर का एकलौता चिराग, हत्या की आशंका

बरकट्ठा:- थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घसकोडीह पंचायत चुगलामों से लापता 17 वर्षीय युवक मनोज कुमार का शव दो दिन बाद गांव के ढोभा में मिली है। मृतक मनोज कुमार (एकलौता पुत्र) के पिता महादेव महतों उर्फ मेघी महतो ने बरकट्ठा थाना में लापता युवक की सनहा दर्ज कराई थी। ग्रामीण सुबह शौच के लिए गये तो देखा की डोभा में शव पड़ा है। तत्पश्चात जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद घटना की खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और पूरे गांव में मातम पसर गया।

वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी जिसके बाद डीएसपी सुरजीत कुमार, इंस्पेक्टर इमदाद अंसारी,थाना प्रभारी राजेश कुमार भोक्ता समेत अन्य दल बल पहुंचे जहां ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि शव को बाहर निकालने के बाद आंख, नाक और कान से खून निकल रहा था। साथ ही चेहरे पर कई निशान मिली है। बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि रात को किसी ने हत्या कर डोभा में फेंक दिया। मामले की छानबीन के लिए प्रशासन से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया।

घटना की सूचना मिलते ही विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप सदस्य कुमकुम देवी, उप प्रमुख सुरजी देवी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गोरी शंकर प्रसाद, मुखिया प्रतिनिधि मनोज यादव, उपमुखिया किशोर मोदी, विजय प्रसाद समेत अन्य जनप्रतिनिधि पहुंचे। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। वही मृतक के पिता ने साजिश के तहत हत्या कर शव को डोभा में फेंके जाने की बात कही। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Comment

7k Network