
बरकट्ठा:- जीटी रोड स्थित बरकट्ठा पुल के समीप कोलकाता से दिल्ली जा रही हरी मिर्च लोड ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक बाल बाल बच गया। घटना रविवार की सुबह करीब 10 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता से दिल्ली मिर्च लोड कर जा रही थी इसी बीच बरकट्ठा पुल के समीप वाहन संख्या यूपी 86ए टी 0543 अनियंत्रित हो कर पलट गई। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही ट्रक को क्रेन की मदद से उठाया गया।








