
बोकारो स्टील प्लांट के हॉट स्ट्रीट मिल में गैस पाइपलाइन रिपेयर के दौरान अचानक लगी आग से गैस का रिसाव हो गया देखते ही देखते बोकारो स्टील प्लांट में अफरा तफरी का महल हो गया और सभी लोग मौके से भाग खड़े हुए। हालांकि इस घटना के बाद बोकारो स्टील प्रबंधन ने किसी भी तरह के हताहत होने की सूचना से इनकार किया है।

जानकारी के मुताबिक गैस पाइपलाइन रिपेयर के दौरान कार्बन मोनोऑक्साइड जो जहरीला गैस होता है उसमें आग पकड़ लिया। घटनास्थल और हॉट स्ट्रिप मिल में गैस का गुब्बार उठने लगा देखते ही देखते सभी मजदूर जान बचाने के लिए भागने लगे और सभी गैस के विपरीत दिशा में भाग कर बाहर निकल गए हालांकि कुछ लोगों को बोकारो जनरल अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

बोकारो स्टील संचार प्रमुख मणिकांत धान ने जानकारी देते हुए बताया कि बोकारो स्टील प्लांट के मिक्स्ड गैस पाइप लाइन जिससे हॉट स्ट्रिप मिल के री हीटिंग फ़रनेस में गैस सप्लाई की जाती है, उसमें आज सुबह पहले से ही तय प्रोग्राम के अनुसार मेंटेनस का काम चल रहा था. पाइप लाइन बंद था और इसमें कोई गैस नहीं थी।
मेंटेनस के तहत एक compensator भी चेंज किया जाना था जिसके लिए पाइप लाइन में कटिंग एवं वेल्डिंग का काम हो रहा था वेल्डिंग से निकलने वाले चिंगारी से पाइप लाइन के अंदर जमा naptha, sulphur इत्यादि जो ज्वलनशील होता है, उसमें आग पकड़ ली और काफ़ी धुँवा निकल आया जो पाइप लाइन के माध्यम से हॉट स्ट्रिप मिल तक फ़ैल गया, इस कारण थोड़े समय के लिए अफरा तफरी हुई पाइप लाइन से किसी प्रकार के गैस की लीकेज नहीं हुई है और कोई घबराने की बात नहीं है आग बुझा दी गई है हमारे वरीय अधिकारी साइट पर स्वयं हैं कोई कर्मचारी हताहत नहीं हुआ है।








