बालू ले जा रहे ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, नाबालिग चालक की घटनास्थल पर ही मौत।

पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज हजारीबाग।

बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत चेपाकला पंचायत के हुदवा गावँ में शुक्रवार रात्रि लगभग 9:00 बजे सिकरी के पारपैन से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से ट्रैक्टर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना का जानकारी मिलते हैं डाड़ीकला थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा।

बताया जाता है कि सिकरी निवासी सिद्धेश्वर महतो के पुत्र दशरथ कुमार उम्र लगभग 16 वर्ष ट्रैक्टर से बालू लेकर हजारीबाग के आसपास के क्षेत्रों में बिक्री के लिए ले जा रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर ड्राइवर दशरथ कुमार इंजन के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। बताया जाता है कि अक्सर इस रास्ते से चोरी छिपे बालू बिक्री के लिए ले जाया जाता है और हमेशा इस रास्ते पर आए दिन दुर्घटना होते रहती है।

ट्रैक्टर मालिकों द्वारा लगभग सभी ट्रैक्टरों में नाबालिग बच्चों से ट्रैक्टर चलवाया जाता है। जिसके कारण आए दिन दुर्घटना होते रहती है। मृतक दशरथ कुमार इसी वर्ष 2024 के मैट्रिक की परीक्षा उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिकरी से उत्तीर्ण किया था। इसकी मृत्यु के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक व्याप्त है। सामाजिक पहल के बाद ट्रैक्टर मालिक एवं मृतक के परिवार वालों के बीच समझौते के पश्चात लाश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Comment

7k Network