हजारीबाग; सिलवार बस पड़ाव स्थित गुमटी दुकान में लगी आग।

सदर प्रखंड के सिलवार बस पड़ाव स्थित एक गुमटी दुकान में रात लगभग 10:00 बजे आग लग गई गुमटी दुकान सिलवार निवासी उमेश भगत की थी आग लगने की सूचना सिलवार के पूर्व मुखिया महेंद्र राम को दी गई मुखिया के द्वारा दमकल विभाग को सूचना दिया गया लेकिन दमकल विभाग आग बुझाने नहीं आ सकी आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया इस दौरान बीएसएफ को सूचना दी गई।

बीएसएफ के द्वारा तत्काल पानी का टैंकर भिजवाया गया जब तक गुमटी जलकर खाक हो चुकी थी गुमटी के मालिक उमेश गोप के द्वारा बताया गया हमारे गुमटी के पीछे रात में नशेड़ियों का अड्डा रहता है उन्हीं लोगों ने पीछे से आग लगाई है। हमारा लाखों का नुकसान हो गया है इसी दुकान से हम अपने घर परिवार का पालन पोषण करते थे। और इसकी सूचना मुफस्सिल थाने में भी दे दी गई है वहीं पूर्व मुखिया के द्वारा बताया गया इसी दुकान से उमेश अपना रोजगार चलाया करता था अब इनका रोजगार भी चला गया हम प्रखंड विकास प्राधिकारी से बात कर उचित मुआवजा दिलाने का काम करेंगे।

Leave a Comment

7k Network