
सदर प्रखंड के मेरू स्थित बीएसएफ कैंप के बगल कर्मा टोला में बाउंड्री से सटे झाड़ियों में दोपहर लगभग 3:00 बजे अचानक आग लग गई आग तेजी से फैलते हुए बीएसएफ बाउंड्री के अंदर सूखे पेड़ों में भी आग लग गई बगल में बीएसएफ रिटायर कर्मी का घर इसकी चपेट में आने से बच गया। आग लगने की सूचना मेरू पंचायत के उप मुखिया मनोज कुमार ओर बीएसएफ को दी गई बीएसएफ के द्वारा पानी का टैंकर भिजवा कर आग पर काबू पाने की कोशिश को गई बाद में दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाकर पेड़ में लगे आग को बुझाया गया। मौके पर मेरू पंचायत के उप मुखिया मनोज कुमार वा आस पास के लोग मौजूद थे।
जैसे ही बीएसएफ के अधिकारियों को यह बात पता चला तो तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जब तक आग पर काबू पा लिया गया था वही सूखे पेड़ में आग लग जाने की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी से सूखे पेड़ों को बुझाया गया।








