
हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशी अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रसाद के पक्ष में भाकपा के वरिष्ठ नेता सह हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने सदर प्रखंड के सिलवार, मेरू, हुटपा, दारु,बासोबार,दारुडीह, हरली, पेटो, रामदेव खरिका, नगवा, चुरचू,सिंदूर सहित कई गांवो का तूफानी दौरा किया।वही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार के पक्ष में मतदान करने का अपील किया। भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झूठा आश्वासन देकर जनता को ठगने का काम किया है। 2014 के चुनाव में इन्होंने वादा किया था, कि 2 करोड़ युवकों को नौकरी देंगे। लेकिन आज तक दो लोगों का भी नौकरी देने का काम नहीं किया।

झारखंड राज्य गठन होने के बाद भाजपा की सरकार बनी। जिसके मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी थे । जो दलितों पिछड़ों की आरक्षण को काम कर दिया। पिछड़ों की आरक्षण 27% था जिसे घटकर 14% कर दिया गया। दलितों का 14% था जिसे 9% कर दिया गया और आज भाजपा कर रही है कि कांग्रेस की हुकूमत आने से देश का आरक्षण खत्म हो जाएगा। महंगाई चरम सीमा पर है । बेकरी की जखीरा देश में खड़ा है। 22 करोड लोग बेकार में बैठे हुए हैं। इंजीनियरिंग की डिप्लोमा लिए लोग भी चपरासी की नौकरी में आवेदन कर रहे हैं। लेकिन नौकरी नहीं मिलती है।

भाजपा देश में नफरत की राजनीतिक फैला कर फिर अपना राज्य कायम करना चाहती है। भारत के संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। इसलिए भाकपा की उम्मीदवार अनिरुद्ध कुमार के पक्ष में मतदान करे । अनिरुद्ध कुमार कहा कि हमेशा से स्थानीय समस्या से लेकर केंद्रीय समस्याओं को उठाने का काम किया है। यह गरीबों की पार्टी है, और गरीबों के हित के लिए हमेशा सोचती है। आज हजारीबाग जिला में विस्थापन एक विकराल रूप धारण कर लिया है।
बड़कागांव, चूरचू, प्रखंड सहित अन्य जगहों के लोगों को विस्थापित होना पड़ रहा है, और उसके लिए किसी प्रकार की सरकार आज तक नीति नहीं बनाई है, जो काफी निंदनीय है। वही आज अफसर शाही हावी है। सरकार में शामिल लोग भ्रष्ट हैं। जो भी लोग भ्रष्ट हैं, भ्रष्टाचार में पकड़े जाते हैं, या भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। उन पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। 45 करोड़ रूपया ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के नजदीकी आदमी जिसे नौकर कहा जा रहा है।
उसके यहां से निकलना अवैधानिक है। नैतिकता के आधार पर आलमगीर आलम को भी सरकार एवं पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए। वहीं प्रत्याशी अनिरुद्ध कुमार ने चंदवारा प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया अनिरुद्ध प्रसाद बड़कागांव के विस्थापितों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।जो हमेशा लड़ते ही रहेंगे। मौके पर महेंद्र राम, मजीद अंसारी, स्वदेशी पासवान, वासुदेव प्रसाद, दीपक पांडे, रामेश्वर राम, लखेन्दर कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता और सैकड़ो मतदाता मौजूद थे।








