
IUML (इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग) को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पार्टी के हारिस बीरान (अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट) को केरल राज्यसभा से मंगलवार को निर्विरोध चुना गया है। ज्ञात हो कि IUML विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के साथ गठबंधन में है।
एडवोकेट हारिस बीरान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधवक्ता हैं, केरल के अलुवा के रहने वाले हारिस पिछले 26 सालों से दिल्ली में रहकर अपनी सेवाएं देरहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट में उनके द्वारा लड़े गए कुछ महत्वपूर्ण केस नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) प्रवासी लोगों के मताधिकार, हिजाब ,लव जिहाद (हादीया मामला )अब्दुल नसर मदनी और पत्रकार सिद्दीकी कप्पन से संबंधित है।
एक और सदस्य को राज्यसभा के लिए चुना गया है, जिससे पार्टी के कुल सांसदों की संख्या अब 5 हो गई है। पार्टी के पास पहले ही 4 सांसद थे और अब इस नए चुनाव के साथ, IUML की संसदीय शक्ति में इजाफा हुआ है।
पार्टी के झारखंड कमिटी ने खुशी जाहिर कि वहीं महासचिव शानुल हक़ ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह हमारे केंद्रीय कुशल नेतृत्व और सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का नतीजा है। हम संसद में अपनी आवाज़ को और मजबूती से बुलंद करेंगे और अपने समाज और देश के विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।”
प्रदेश उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिन्हा ने कहा IUML के इस नए सांसद के चुने जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पार्टी मुख्यालय पर जश्न का माहौल है और देशभर से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बधाई संदेश आ रहे हैं। इस अवसर पर महासचिव ने सभी को बधाई दी और उनके योगदान और राजनीतिक कुशलता की सराहना की।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सहाबुद्दीन ने कहा यह चुनाव परिणाम IUML के बढ़ते प्रभाव और राजनीतिक परिदृश्य में उनकी मजबूत होती स्थिति का प्रतीक है। नए सांसद के जुड़ने से पार्टी को संसद में अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष मुराद खान ने कहा कि IUML कि यह सफलता भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की राह खोलेगी और झारखंड सहित पूरे देश के राज्यों में राजनीतिक मजबूती के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।








