300 लोगों को रोजगार एवं बंद पड़े त्रिवेणी गारमेंट फैक्ट्री को चालू करने की कवायद तेज।

विधायक अंबा प्रसाद ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बृहस्पतिवार को उपायुक्त हजारीबाग की अध्यक्षता में होगी बैठक।

बड़कागांव मंगलवार को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सुबह के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात किया। विधायक ने इस दौरान विगत पूर्व बड़कागांव में जिला प्रशासन एवं कंपनी प्रबंधन की मौजूदगी में हुई बैठक में लिए गए फैसले पर 300 विस्थापित लोगों को नौकरी प्रदान करने के आश्वासन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होने पर ध्यान आकृष्ट कराया।

अंबा प्रसाद ने बताया कि जिला प्रशासन एवं ग्रामीण विस्थापितों के बीच अगस्त 2023  में कंपनी प्रबंधन के मौजूदगी में बैठक में निर्णय लिया गया था गया था कि 1 महीने के भीतर 300 स्थानीय लोगों को 3 महीने की बीटीसी ट्रेनिंग के बाद रोजगार से जोड़ा जाएगा। वहीं 75% पदों पर स्थानीय लोगों को रोजगार देने का भी बात कही गई थी जिस पर कंपनी प्रबंधन ने आस्वस्त किया था कि स्थानीय विस्थापितों को भीटीसी ट्रेनिंग करवा कर कंपनी में रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जाना है।

विधायक ने कहा कि त्रिवेणी अप्रैल्स कंपनी में कार्यरत महिलाओं को एकाएक बिना ठोस कारण बताएं हटा दिया गया जिससे उनके जीविकोपार्जन में एकाएक काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक अंबा प्रसाद ने यह भी बताया कि कंपनी प्रबंधन द्वारा विस्थापित रैयत जो कंपनी में पूर्व से कार्य करते रहे हैं उन्हें भी प्रताड़ित किया जाता रहा है कई लोगों को रोजगार से हटा दिया गया है आम आवाम अपने हक अधिकार की मांग करते हैं तो फर्जी केस किए जाते हैं, बिगत दोनों बोनस एवं वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे त्रिवेणी सैनिक के मजदूरों को कम से हटा दिया गया, अंबा प्रसाद ने हटाए गए सभी कर्मियों को पुनः बहाल करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने सभी बातों को ध्यान से सुनकर उपायुक्त को निर्देश दिया कि मामले पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों को 75% रोजगार उपलब्ध कराने एवं जिला प्रशासन, स्थानीय विधायक, विस्थापित रैयत एवं कंपनी प्रबंधन के बीच हुए समझौते के तहत 300 लोगों को रोजगार से जोड़ने में तेजी लाई जाए। इसी के आलोक में बृहस्पतिवार को हजारीबाग उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक करने का भी निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

7k Network