बिछड़ा हाँथी का गांव में घुसने से ग्रामीणों मे दहशत।

झुंड से बिछड़ा एक हाँथी कुछ दिन इधर-उधर घूमने के बाद वापस दारु प्रखंड क्षेत्र के दारू खरिका के पूर्णाडीह बस्ती में शुक्रवार की शाम करीब चार बजे के आसपास बीच बस्ती में आ गया, जिससे लोग काफी डर सहम गए। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को दूर खदेडने का प्रयास किया जिसके बाद हाँथी हरली पंचायत के पेटो में घुस गया जहां ग्रामीणों की भारी भीड़ हाथी को देखने व दूर भगाने के प्रयास मे लगी हुई थी।

झुंड से बिछड़े एक दूसरे हाथी ने कुछ दिन पूर्व दारू प्रखंड के कबलासी पंचायत के बलिया निवासी पुर्व् मुखिया के पति अशोक रविदास की पटक पटक कर बेरहमी से जान ले ली थी। ग्रामीण उस मंजर को याद करके आज भी सिहर जाते हैं और उनके मन में अभी भी यह डर  समाया हुआ है कि हाथी  कही उनके जान माल को नुकसान ना पहुंचा दे।

इस बारे मे वनरक्षी मुकेश् कुमार ने बताया की झुण्ड से बिछड़ा यह हाँथी बड़कागांव  तरफ से आया है जिसे वन विभाग की टीम डेमोटांड, मरहेता होते हुए दिगवार , पूर्णाडीह तक लायी है आज रात को यह सडक पार कर दूसरी तरफ जंगल की ओर चला जायेगा।

Leave a Comment

7k Network