झारखंड मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के लाभुक तीर्थयात्रियों को जुलाई में तीर्थ दर्शन कराया जायेगा।

झारखंड मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बीपीएल श्रेणी के लाभुक तीर्थयात्रियों को जुलाई में तीर्थ दर्शन कराया जायेगा। इसमें ईसाई धर्मावलंबियों को गोवा, हिन्दू धर्मावलंबियों को द्वारिका-सोमनाथ और मुस्लिम धर्मावलंबियों को अजमेर शरीफ-आगरा-फतेहपुर सिकरी तीर्थ दर्शन कराया जाएगा। गरीब वरिष्ठ नागरिक श्रेणी के  लाभुकों को योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए हजारीबाग जिले के आवेदकों को आवेदन जमा करना होगा।

गौरतलब है कि, फिट फॉर ट्रैवल सर्टिफिकेट के साथ तीर्थयात्री अपना आवेदन प्रखंड/अंचल कार्यालय,अनुमंडल कार्यालय व नगर निगम कार्यालय में जमा कर सकते है।

Leave a Comment

7k Network