हजारीबाग; NH 522 स्कूटी सवार पर गिरा पेड़, दो घायल स्थिति गम्भीर रांची रेफर।

NH 522 सिंघानी से बगोदर रोड अमृतनगर कब्रिस्तान के पास स्कूटी सवार पर अचानक पेड़ गिरने से दो युवक घायल हो गए जिन्हें तुरंत इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया। इस घटना से आक्रोशित होकर सदर प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष व सिलवार के पूर्व मुखिया सह सीपीआई नेता महेंद्र राम प्रजापति ने कुछ देर तक सड़क जाम कर दिया।

जाम की सूचना पाकर मुफ्फसिल थाना प्रभारी व फोरेस्टर घटना स्थल पर पहुंच कर लोगो को समझा बुझाकर जाम को हटाया। घटना के संदर्भ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सरौनी गावँ निवासी बारीक अंसारी पिता जमरुद्दीन वा आशीष कुमार दास पिता गणेश दास स्कूटी से हजारीबाग जा रहे थे जैसे ही दोनो अमृत नगर कब्रिस्तान के पास पहुंचा अचानक पेड़ उनलोगों के उपर गिर गया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायल दोनो युवक को अस्पताल भेज दिया गया।

प्राथमिक इलाज के बाद आशीष कुमार दास का गंभीर स्थिति देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया एवं बारीक अंसारी का इलाज आरोग्यम अस्पताल में चल रहा था जिसे बाद में रांची रेफर कर दिया गया।

Leave a Comment

7k Network