NH 522 ट्रक की चपेट में आने से युवक की घटनास्थल पर मौत।

एनएच 522 की जर्जर सड़क ने एक वर्ष में दर्जनों की ली जान

हजारीबाग: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटपा के तरवा खरवा मोड़ पर शुक्रवार की रात तकरीबन 1:30 बजे एक ट्रक जिसका नंबर JH02AN6832 की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम भोला शंकर सिंह उम्र लगभग 43 वर्ष पिता स्वर्गीय नवल किशोर सिंह जो हजारीबाग जिला के साडू गाडू बहिमर का रहने वाला था अपने दो पहिए वाहन जिसका नंबर JH02T2556 है वे अपने जीजा के घर दारू प्रखंड अंतर्गत कवालू मे श्राद्ध कार्यक्रम में आए थे वापस घर जाने के क्रम में यह घटना घटी।

घटना के संदर्भ में बताया गया कि सड़क की जर्जर स्थिति के कारण सड़क में बनी गढ़े को बचाने के चक्कर में ट्रक विपरीत दिशा में आकर युवक को अपने चपेट में ले लिया। घटनास्थल पर ही युवक की जान चली गई। इस घटना को बोल बम जाने वाले श्रद्धालु देखे और ट्रक को ओवरटेक करके उसे झुमरा चौक पर पकड़ा और उसे घटनास्थल पर ले आया। तत्पश्चात मुफस्सिल थाना को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव और वाहन चालक को अपने हिरासत मे लिया। घटना के संदर्भ में मुफ्फसील थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि घटनास्थल से वाहन को जप्त कर थाना लाया गया और शव को पोस्टमार्टम कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Leave a Comment

7k Network