हजारीबाग; अवैध बालू का कारोबार जोरो पर, प्रशासन की संरक्षण मे चलता हैं अवैध बालु का कारोबार ?

हजारीबाग: दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनडीहा जंगल मे सैकड़ो ट्रेक्टर बालू डंप है, प्रशासन इसपर चुप्पी साधी हुई है। दारू अंचल क्षेत्र में अवैध बालू की अंधाधुंध ढुलाई चल रहा है बालू की ढुलाई न केवल दारू क्षेत्र में बल्कि दारू से बाहर सदर प्रखण्ड के मेरू से लेकर सिंघानी तक टर्बो मिनी हाइवा से किया जा रहा है। प्रशासन इस पर चुप्पी साधी है। ट्रेक्टर ओर टर्बो मालिक इसकी एंट्री ले रखा है। इतना ही नही जिला प्रशासन की नजर में बालू की कार्रवाई को लेकर महीना दो महीने में एक ट्रेक्टर को जब्त कर दिखावा का शिलशिला भी जारी है। आम जनता को ब्लैक मे बालु मिल रहा है यदि किसी को ज्यादा जरूरत है तो उसे मोटी रकम मे बालु आसानी से मिल जाता है।

एनजीटी के आदेश से मॉनसून के दौरान 10 जून से 15 अक्तूबर तक बालू घाटों से बालू की निकासी नहीं होगी। आदेश में कहा गया है कि 10 जून से यदि किसी भी घाट से बालू की निकासी की जाती है, तो वह अवैध होगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी बावजूत धड़ल्ले से दारू प्रखंड के साथ-साथ सदर प्रखंड के कई इलाके में अवैध बालू का कारोबार जोरों पर चल रहा है।

Leave a Comment

7k Network