
दारु( हजारीबाग): हरली पंचायत के ग्राम पेटो मे शुक्रवार की दोपहर हज़ारीबाग से कतरास जा रही राईन बस संख्या जे एच 10 एल 8458 दुर्घटनाग्रस्त हों गई। बस मे सवार चार यात्री मामूली रूप से घायल हो गये।इस दुर्घटना के बारे मे बस मे सवार यात्रियों ने बताया की अचानक तेज आवाज़ के साथ बस दाहिनी तरफ मुड़ती हुई बिजली के पोल और पेड़ की मोटी डाली से तेज गति से टकरा गई ।
बस के चारो पहिये सही सलामत है फिर अचानक बस सडक के दूसरे तरफ कैसे घुस गयी इसका पता नही चल पाया क्योंकि घटना के बाद चालक तुरंत मौक़े से फरार हो गया। इस दुर्घटना मे बस मे सवार चार लोग घायल हो गये जिनमे एक घायल की नाक से खून बह रहा था बाकियों को हल्की चोटे आई। मौक़े पर दारु थाना घटनास्थल पर पहुंची और बस को थाने ले आई।








