
हजारीबाग जिला अन्तर्गत इचाक प्रखंड, पदमा प्रखंड और कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के 218 गाँव को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी ईक्को सेंसेटिव जॉन में बेहताशा वृद्धि को हटाने की मांग को लेकर पूर्व बरकट्ठा विधायक सह झामुमो नेता जानकी प्रसाद यादव ने मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण, निबंधन, पर्यटन, कला, संस्कृति खेलकूद, युवा, नगर विकास विभाग झारखंड सरकार को मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र के माध्यम से कहा है कि पूर्व के झारखंड राज्य सरकार ने पंचायती राज्य एक्ट 1996 को उल्लंघन करते हुए बिना आम सभा किए तथा आपत्ति/सुझाव को दरकिनार करते हुए राज्य सरकार के अनुशंसा के आधार पर हजरीबाग जिला अन्तर्गत वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को केंद्र सरकार ने 218 गावों को बेतहासा वृद्धि करते हुए इको सेंसेटिव जोन घोषित कर दिया।
जिसके कारण 218 गावों को आजीविका बुरी तरह प्रभावित हुई है। इको सेंसेटिव जोन से सटे ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में कई तरह के प्रतिबंध लगा हुआ है न ही पक्का मकान बनाया सकते है और न ही बोरिंग या कोई व्यवसाय कर सकते है जिसके कारण लोग बाहर पलायन कर रहे है। इसी निमित हजरीबाग जिला के 218 गावों को वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, इको सेंसेटिव जोन के क्षेत्रफल की वृद्धि को पहले जैसा करने की कृपा की जाय ताकि लोग अपना जीवन यापन कर सके।
मौके पर जिला मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, प्रखंड विस्सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, मुखिया उमेश मेहता, मुखिया प्रतिनिधि अभिषेक मेहता, राजेन्द्र उर्फ राजू मेहता, राजेश मेहता, हेमराज मेहता, छत्रु मेहता, रोहित मेहता, अनिल मेहता, मुकेश मेहता, पिंटू मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।








