झारखंड की स्थापना जिस उद्देश्य से हुआ वह उद्देश्य अभी तक पूरा नहीं हुआ- जयराम महतो

झारखंड को डीलर नहीं लीडर की जरूरत- जयराम महतो

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष टाइगर जयराम महतो ने बुधवार को बरकट्ठा विधानसभा अंतर्गत  इचाक प्रखंड के बोधीबागी मैदान  झारखंड मांगे बदलाव सभा को संबोधित किया । उन्होंने  झारखंड की कुव्यवस्था पर जमकर बरसा कहा कि झारखंड की स्थापना जिस उद्देश्य से हुआ वह उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी विभागों में सरकार एजेंसी के माध्यम से लूटने का काम कर रही है जिसे बचाना होगा।

झारखंड के नेता लीडर की भूमिका नही बल्कि डीलर की भूमिका निभा रहे हैं । जो झारखंड को लूटते देख चुपचाप बैठे हैं । इसलिए झारखंड प्रदेश को बचाना है तो लीडर को जिताना होगा । यहां के युवक बेरोजगार है, एसएससी सीजीएल की कॉपी लीक हो रही है, बेरोजगारी चरम पर है लेकिन सरकार इस पर कोई सार्थक पहल नहीं कर रही है । 27 लाख रुपए में एसएससी सीजीएल की नौकरी बेची जा रही है ।

इसलिए झारखंड के माता,भाई, बहनों को जागना होगा । टाइगर जयराम महतो को आपका साथ मिला तो भ्रष्टाचारियों को बक्शा नहीं जाएगा । बीमार होने पर विधायक, सांसद, मंत्री का इलाज दिल्ली में होता है लेकिन झारखंड के गरीब मजदूर किसानों का इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

सरकार आउटसोर्सिंग एजेंसियों के के माध्यम से प्रदेश को लूटने में लगी है  स्कूली बच्चों का ड्रेस एवं साइकिल के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है । चुनाव के समय जहां हेमंत सरकार ने मइयां सम्मान योजना को लेकर गांव की महिलाओं को ठगने का काम कर रही है । वही भाजपा गोगो दीदी की फ्राड योजना का फार्म भरवाकर महिलाओं को गुमराह करने का काम कर रही है ।

जय राम महतो की सरकार बनी तो लूटने वालों को कभी नहीं छोड़ेंगे झारखंड में बदलाव होगा । झारखंड के गरीब किसान को हक दिलाया जाएगा । आज की अपार भीड़ से साबित होता है की झारखंड की जनता राज्य एवं बरकट्ठा क्षेत्र में बदलाव चाहती है चाचा भतीजे का खेल खत्म होने वाला है,भूमि माफियाओं से अपना जमीन बचाना होगा, इको सेंसेटिव जोन पर कहा की जनता को सरकार परेशान कर रही है और यहां के विधायक सांसद चुपचाप तमाशा देख रहे हैं ।अब झारखंड वासियों को हिस्सेदारी चाहिए ।

मौके पर केंद्रीय नेता पूजा महतो,बेबी महतो, उदय मेहता ,  रवि शंकर यादव , प्रखंड अध्यक्ष राकेश मेहता, मुखिया संगीता देवी, युवा नेता गौतम कुमार, कृष्णा यादव, रामचंद्र मेहता, राजेंद्र मेहता, विनय मेहता , मुकेश कुमार , कृष्ण कुमार , विवेक कुमार समेत सैकड़ों समर्थक महिला पुरुष शामिल थे ।

Leave a Comment

7k Network

Read More