23 अक्टूबर को तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान ‘दाना’

आईएमडी ने बताया कि रविवार को उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने ‘साइक्लोनिक सर्कुलेशन’ ने बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य क्षेत्र में और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना दिया है. विभाग ने कहा, इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने तथा 22 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र होकर दबाव के रूप में परिवर्तित होने तथा 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल आशंका है।

चक्रवाती तूफान को दिया गया ‘दाना’ नाम

मौसम विभाग ने इस चक्रवाती तूफान ‘दाना’ (Dana) नाम दिया गया है इसके साथ ही कई राज्यों के मौसम में खासा बदलाव आएगा। मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश का भी अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment

7k Network