जेसीबी से डोभा निर्माण कार्य को उजागर करने वाले वार्ड सदस्य ने लाभुक पर लगाया पीटने का आरोप

जेसीबी से डोभा निर्माण कार्य को उजागर करने वाले वार्ड सदस्य ने लाभुक पर लगाया पीटने का आरोप 

हजारीबाग। सदर प्रखंड के मेरू में मनरेगा योजना के तहत मिले डोभा निर्माण लाभुक दिलीप यादव पर वार्ड सदस्य संजय कुमार पांडे ने पीटने का आरोप लगाया है। संजय पांडे ने कहा कि लाभुक दिलीप यादव को मनरेगा योजना के तहत मिले डोभा निर्माण कार्य रात में जेसीबी के माध्यम से कराया जा रहा था, जिस मामले को वार्ड सदस्य के नाते मैंने उजागर किया, जिसके बाद  लाभुक दिलीप यादव पर वार्ड सदस्य संजय कुमार पांडेय ने कुछ स्थानीय पत्रकारों के कैमरे के सामने मेरी पिटाई की‌, जो लाभुक के दबंगई को दर्शाता है और समाज ऐसा दबंगई बर्दाश्त नहीं करेगा। 

बता दें कि यह योजना रीना देवी, पति दिलीप यादव के जमीन पर 100×100×10 का निर्माण वर्क कोड संख्या 37137 जो 2 साल पहले शुरु हुआ था, उस वक्त भी जेसीबी से निर्माण की शिकायत मिली थी, जिसके बाद तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत ने काम रोकने का आदेश दिया था। लेकिन बीते बुधवार 24 मई की रात को पुनः काम शुरु कर दिया गया जिसका विरोध इसी वार्ड के सदस्य संजय कुमार पांडे ने किया और मौजूदा प्रखंड विकास पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। 

श्री पांडेय ने बताया कि सूचना देने के बाद भी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया, जिससे लाभुक का मनोबल बढ़ गया और हमारी पिटाई कर दी। संजय पांडे ने यह भी बताया कि यह डोभा लाभुक रीना देवी, पति दिलीप यादव के जमीन पर किया जा रहा है। इस योजना का समय सीमा भी खत्म हो चुका है लेकिन फिर भी रात में इस कार्य को पूरा करने का अंजाम दिया जा रहा है और इसका पेमेंट भी ले लिया गया है।  

इधर संजय कुमार पांडे ने यह भी आरोप लगाया है कि मेरु पंचायत के जो भी महिला पंचायत प्रतिनिधि जीतकर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आए हैं, वह कभी भी पंचायत के बैठक में शामिल नहीं होते बल्कि उनके पति शामिल होते हैं और मनमानी तरीके से पंचायत में काम करते हैं, जिसपर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं। 
साथ ही मेरे द्वारा जनहित में मुद्दा उठाने पर लाभुक की ओर से की गई मारपीट को लेकर प्रशासन से न्याय की मांग करता हूं ताकि जिले के किसी पंचायत में सरकारी योजनाओं का गैरकानूनी तरीके से कोई कार्य ना कर सके।

Leave a Comment

7k Network