डॅा. सुजाॅय लाल थाउसेन, महानिदेशक, भारतीय पुलिस सेवा, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली, अपने दौरे पर दिनांक 07 अप्रैल 2023 समय 19:30 बजे प्रशिक्षण केंन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में पहुचे। कैंप में आगमन पर मेेरू कैंप परिसर स्थित शान-ए-मगध अतिथि गृह में महानिदेशक महोदय का स्वागत किया गया। इस विशेष अवसर पर श्री इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, श्री दानियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, श्री देवी सरन सिंह, उप महानिरीक्षक,(प्रशा.), व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

दिनांक 08 अप्रैल 2023 को गार्ड़ आफ आनर के बाद श्री इंद्रजीत सिंह राणा, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, ने परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में कैंप के सभी अधिकारीयों का महानिदेशक महोदय से परिचय करवाया। इसके पश्चात दोनो संस्थानों के महानिरीक्षक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से ब्रीफिंग के दौरान महोदय नें सभी महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा करते हुए अपने निर्देश एवं आश्वासन भी दिए। तत्पश्चात महानिदेशक महोदय ने विशिष्ट प्रशिक्षण विद्यालय के प्रशिक्षण एरिया, कमांड़ो समूह, पी.टी. समूह, सी.ई.जी. समूह,एम.एम.जी व मोर्टार समूह का दौरा किया एवं प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की। महोदय नें आई.ई.ड़ी. संग्रहालय, सैंड़ माड़ल रूम का भी दौरा किया।
इसके पश्चात महोदय नें सहायक प्रशिक्षण केन्द्र का भी दौरा किया। श्री दानियल अधिकारी, महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र नें महोदय को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में चल रही प्रशिक्षण गतिविधयों से अवगत कराया। महोदय नें प्रशिक्षण गतिविधयों एवं उपलब्ध प्रशिक्षण संसाधनो का निरीक्षण किया।
विदित हो कि प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल, हजारीबाग एक अंर्तराष्ट्रीय स्तर एवम् महत्व का आई.एस.ओ. “9001: 2015” (Certificate of Registration ISO 9001:2015) प्रीमियर प्रशिक्षण संस्थान है। यहां काउन्टर इन्सरजेन्सी/काउंटर टेरेरिजम, फील्ड इंजीनियरिंग/एक्सप्लाॅसिव आदि के क्षेत्र में विशिष्ट प्रशिक्षण न केवल सीमा सुरक्षा बल के कार्मिकों को अपितु अन्य केन्द्रीय बलों एवं राज्य पुलिस के कार्मिकों को भी प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त विदेशी पुलिस अधिकारियों को भी यह संस्थान विशेष प्रशिक्षण देता है। जो कि प्रशिक्षण प्राप्त कर देश की सीमाओं की रक्षा करने में अपना अहम योगदान देते है।
सहायक प्रशिक्षण केन्द्र स्थापना के समय इस संस्थान के साथ बी.टी.सी. के रूप में कार्यरत थी। वर्तमान में सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में उपनिरीक्षक (सीधी भर्ती ) एवं नवआरक्षकों को बुनियादी प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाता है।
महानिदेशक महोदय द्वारा मेरू परिसर स्थित सीमा प्रिया हॅाल में प्रहरी सम्मेलन के दौरान अपने संबोधन में सर्वप्रथम सीमा सुरक्षा बल के गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा करते हुए भारत पाक युद्ध -1971 के दौरान सीमा सुरक्षा बल के द्वारा बांग्लादेश मुक्ति वाहिनी को प्रशिक्षित कर एवं युद्ध के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। महोदय नें इसके पश्चात संस्थान में प्रशिक्षण हेतू संसाधनों की उपलब्धता और प्रशिक्षण के दौरान आने वाली चुनौतियों, व उनके समाधान के बारे में चर्चा की। महोदय नें कार्मिकों को संबोधित करते हुए भविष्य में आने वाली चुनौतियों के लिए प्रशिक्षुओं को और बेहतर तरीके से तैयार करने का आहवान् किया जिससे भविष्य में वे सीमाओं की रक्षा के दौरान आने वाली चुनौतियों का साहस के साथ सामना कर अपने कर्तव्यों को बखूबी निभा सकें। सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय एवं सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण व अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।