हज़ारीबाग; दारू प्रखंड में लंपी वायरस का कहर, दो हज़ार पशु है पीड़ित, पशुपालन विभाग खुद है बीमार कैसे होगा इलाज।
दारू (हजारीबाग )-प्रखंड में जानवरों में फैलने वाला लंपी वायरस काफी तेजी से फैल रहा है और पूरे प्रखंड के पशुओं में काफी तेजी से फैल रहा है। पशुपालन विभाग के कर्मियों ने बताया कि प्रखंड में लगभग 23 हज़ार पशु है जिनमे से करीब दो हज़ार गौवंशीय पशु इससे पीड़ित है। प्रखंड के दिग्वार, आकाकुम्बा, रचंगा, कंजिया, रामदेव ख़ैरिका, महेशरा, गोपलो, झुमरा, जिनगा, मेड़कुरी खुर्द, मेडकुरी कला,तिउज , पुनाई, कबलासी सहित कई अन्य जगहों पर यह वाईरस फैल चुका है।
एक ओर जहां यह बीमारी महामारी का रूप लेती जा रही है वहीं प्रखंड का एकमात्र पशु चिकित्सालय खुद बीमार पड़ा हुआ है। यहां के पशु चिकित्सक दारू प्रखंड के साथ, विष्णुगढ़ पशु चिकित्सालय और घोड़ा अस्पताल हजारीबाग के अतिरिक्त प्रभार में है।
लंपी वाईरस का कोई भी वैक्सीन यहां उपलब्ध नही है। ऐसी परिस्थितियों में बीमारी से ग्रस्त पशुओं की इलाज कैसे होगी। लंपी वाईरस एक तेजी से फैलने वाला बीमारी है जो काफी गति से पशुओं को बीमार कर रहा है।
पशुपालन विभाग के कर्मियों ने बताया कि इस बीमारी में पशुओं के शरीर मे बड़े बड़े या मंझले आकार के फोड़े हो जाते है या फिर गले मे सूजन के साथ बुखार भी आ जाती है। इन पशुओ का दूध पीना भी खतरनाक होता है जिससे दूध पीने वाला ब्यक्ति, बच्चा या बुजुर्ग भी बीमार हो सकते है।
पशुओं में फैलती इस बीमारी से किसान काफी चिंतित नज़र आ रहे है वे जैसे तैसे कर्ज लेकर अपने स्तर से पीड़ित पशुओं का इलाज करवा रहे है पर इनकी बीमारी कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है और दूसरे जानवरो में फैलता जा रहा है। पशु चिकित्सक डॉक्टर सरोज का फिलहाल रांची में ट्रेनिंग चल रहा है जिस कारण उनकी प्रतिक्रिया नही ली जा सकी।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।










