राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप के द्वारा रन फॉर यूनिटी, यूनिटी चेन और शपथ परेड का आयोजन।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप के द्वारा रन फॉर यूनिटी, यूनिटी चेन और शपथ परेड का आयोजन।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरदार वल्लभभाई पटेल का 147 वां जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है सरदार वल्लभभाई पटेल जिन्हें समस्त भारतवर्ष में लौह पुरुष के रूप में जाना जाता है, जिनके प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति से भारत का वर्तमान स्वरूप हासिल हुआ है उनकी महान आत्मा की याद में वर्ष 2014 से भारत सरकार द्वारा 31 अक्टूबर को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

इसी क्रम में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय के दिशा निर्देशों के तहत सीमा सुरक्षा बल मेरु कैंप हजारीबाग में श्री पी0एस0बैंस महानिरीक्षक के तत्वावधान में आज दिनांक 31 अगस्त 2022 को “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया श्री देवी सरन सिंह कार्यवाहक महानिरीक्षक ने दौड़ को झंडा दिखाकर रवाना किया, दौड़ में टी0सी एंड एस0 एवं एस0टी0सी0 के सभी उपस्थित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और कार्मिकों ने भाग लिया। टीम ने गांव अंबाडीह, अमनारी, मेरु व सिलवार गांव में दौड़ लगाकर विभिन्न वर्गो के लोगों के बीच एकता, भाईचारा और शांति का संदेश दिया। 

दौड़ के उपरांत मेरू कैंप के कार्मिकों द्वारा यूनिटी चेन बनाकर राष्ट्रीय एकता का प्रतीकात्मक रूप पेश किया गया। श्री दानियल अधिकारी, महानिरीक्षक सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल ने टी0सी एंड एस0 एवं एस0टी0सी0 हजारीबाग के सभी उपस्थित अधिकारियों व कार्मिकों को मेरु कैंप परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में समय 1030 बजे  आयोजित परेड में राष्ट्रीय एकता के लिए निर्धारित शपथ दिलाई, सभी सीमा सुरक्षा बल कार्मिकों ने पूरे उत्साह एवं गंभीरता से स्वयं में पुर्नसंकल्प लिया।

श्री दानियल अधिकारी महानिरीक्षक, सहायक प्रशिक्षण केन्द्र सीमा सुरक्षा बल ने इस दिन के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति ही है कि आज भारत का यह वर्तमान स्वरूप है। आजादी के पश्चात देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए लौह पुरुष की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि दिनांक 29 अक्टूबर की साईकिल रैली और 30 अक्टूबर की मोटरसाईकिल रैली का आम जनमानस पर भी काफी प्रभाव पड़ा है और सभी कार्मिक व आम जनमानस बधाई के पात्र हैं अंत में महोदय ने सरदार पटेल की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए आगे कहा कि हमें याद रखना चाहिए कि राष्ट्रीय एकता ही देश की उन्नति का आधार है।

Leave a Comment

7k Network