राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप के द्वारा साईकिल रैली का आयोजन।
राष्ट्रीय एकता दिवस हर वर्ष दिनांक 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की यादगार के रूप मे मनाया जाता है, सरदार वल्लभभाई पटेल एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा आजाद भारत के पहले गृहमंत्री थे। जिनकी भारत के राजनीतिक एकीकरण में प्रमुख भूमिका रही थी। जिसके कारण उन्हें भारत का लौह पुरूष भी कहा जाता है। इस दिन की शुरूआत भारत सरकार द्वारा सन् 2014 में की गई थी।
इसी के उपलक्ष्य पर बल मुख्यालय नई दिल्ली के आदेशानुसार सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप हजारीबाग में श्री पी0 एस0 बैंस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय सीमा सुरक्षा बल के तत्वावधान में दिनांक 29 अक्टूबर 2022 से लेकर 31 अक्टूबर 2022 तक 03 दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत दिनांक 29 अक्टूबर 2022 को साईकिल रैली का आयोजन किया गया। श्री देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक ने स्वंय फ्लैग आफ कर साइकिल रैली को रवाना किया। रैली प्रातः 0800 बजे मेरू कैंप प्रमुख द्वार से शुरू होकर मेरू गाँव से होते हुए अम्बाडीह, व सिल्वार गाँव, का सफर तय करके एडम पी0 टी0 ग्राउंड मे समाप्त हुई। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के 25 अधिकारियों, 66 अधिनस्थ अधिकारियों एव 159 अन्य कार्मिकों कुल 250 कार्मिकों ने हिस्सा लिया।
इस रैली का उद्धेश्य सरदार पटेल द्वारा देश को एकजुट करने के प्रयास को मेरू परिसर के कार्मिकों तथा आम जन मानस में एकता को बढ़ावा देना रहा। रैली के दौरान मेरू परिसर के कार्मिकों एवं आम जन मानस मेें काफी उत्साह दिखा व लोगों ने मुख्य मार्ग के दोनो तरफ तालीयाँ बजाकर बी0एस0एफ0 के कार्मिकों का अभिवादन व हौसला अफजाई की।
साईकिल रैली के समापन पर संबोधन में श्री देवी सरन सिंह, कार्यवाहक महानिरीक्षक ने कहा कि यह दिन राष्ट्रीय एकता को बढा़वा देने वाले सरदार वल्लभभाई पटेल जिनको लौहपुरूष भी कहा जाता है के जयंती के रूप में पूरे भारतवर्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मे मनाया जाता है। उन्होने कहा कि आज के युवाओं को एकजुट होकर देश की एकता को बढाना है। सबसे पहले हमें अपने समाज में एकता को जगाना होगा, तभी हम देश से एकता की उम्मीद कर सकंेगे। इसके उपरांत उन्होने साईकिल रैली के समापन की घोषणा की।










