जतरा मेला झारखंडी आदिवासी मूलवासी के अस्मिता की मूल पहचान है-डॉ आरसी मेहता।
हजारीबाग विधानसभा के कटकमसांडी प्रखंड के डिबलबांध मे सरना समिति द्वारा जतरा मेला का आयोजन किया गया इसका मुख्य अतिथि श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा मेला का उद्घाटन किया गया। जतरा मेला झारखंडी आदिवासी मूलवासी का मुख्य मेला है यह बातें झारखंड के माननीय श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा।
सभा में विशिष्ट अतिथि डॉ आर सी मेहता ने कहा की जतरा मेला आदिवासी मूलवासी के अस्मिता का मूल पहचान है इस त्यौहार के दरमियान घरों में सोहराय लेपन और पेंटिंग किया जाता है गोवंश को विधिवत देव स्वरूप पूजन किया जाता है झारखंड में यात्रा का तात्पर्य होता है एक दूसरे से मेलजोल बढ़ाना आनी आदिवासी मुलवासी का मिलन समारोह को चतरा कहा जाता है इस मेले में हजारों की तादाद में लोग जतरा मेला में भाग लिए।
मुख्य रूप से कांग्रेसी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, 20 सूत्री अध्यक्ष सरजू यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री शंभू कुमार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवनंदन प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, मनोज मोदी, श्री रंजीत यादव पूर्व प्रमुख बाबर अंसारी, माशूक अंसारी, साजिद अली खान, राजू मेहता, अंडा मरांडी, रियाज अंसारी, कृपाल सिंह, शंभू यादव, प्रमोद राम, किशन राम, विकास साहू, सरजू यादव, प्रकाश यादव, मिस्टर मियां, सरजू राम, इत्यादि हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।











