
हजारों महिला–पुरूषों ने जंगल बचाने का लिया संकल्प
हज़ारीबाग-बगोदर मार्ग एनएच 522 में पड़ने वाला टाटीझरिया के दुधमटिया में मंगलवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस वन महोत्सव में हजारों महिला, पुरूष और बच्चों ने वन एवं वन्य जीवों का बचाने का संकल्प लिया। लोगों ने एक-एक पेड़ को चुन चुनकर रक्षा सूत भी बांधे।सबसे पहले सुबह वन्य प्राणी सुरक्षा समिति टाटीझरिया के सदस्यों और ग्रामीणो द्वारा वन देवी और पेड़ों की पूजा अर्चना की गई।इस दौरन मौन धारण भी किया गया।इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत की गई।।इसमे उपस्थित लोगों से जीव जंतु और जंगल बचाने की अपील की गई। स्कूली बच्चों द्वारा गीत,संगीत, नुक्कड नाटक,नाटक के द्वारा पेड़ों से होने वाले फायदा और नुकसान के बारे में बता कर लोगों को जागरूक किया गया। यह वन महोत्सव वन्य प्राणी सुरक्षा समिति टाटीझरिया और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से लगाया जाता है यह वन महोत्सव दुधमटिया वन समिति के देखरेख में आयोजन किया गया।पर्यावरणविद महादेव महतो के देखरेख में आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता जगदीश यादव, .संचालन, मनीष चौधरी, और सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

कार्यक्रम ने कई लोगों शामिल हुए
टाटीझरिया के दुधमटिया के आयोजित पेड़ों की रक्षाबंधन सह पर्यावरण में कई लोगों ने सम्बोधित किया।, महादेव महतो ने कहा कि पेड़ों की रक्षा बंधन को एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पेड़ और जीव जन्तु बचाने की अपील किया। मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव थे उन्होंने कहा कि बेटी और वन को बचाना जरूरी है। बेटी से वंश चलता है और जंगल से जीवन चलता है।विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, सीएफ ममता प्रियदर्शी, डीएएफओ विकास उज्ज्वल, रेंगर सुरेश राम, विजय कुमार, बटेश्वर मेहता,महेंद्र राम सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। डीएफओ ने कहा कि दुमटिया के तर्ज पर 1200 जंगलो में रक्षाबंधन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से जंगल बचता है। इसमें समिति के बहुत योगदान है हाथी को छेड़छाड़ नहीं करें।

जागरूकता के लिए कई कार्यक्रम आयोजित
दुधमटिया वन महोत्सव में पेड़ों और जीव जंतुयों को बचाने के लिए कई कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नाटक, गीत संगीत,कनहरी हज़ारीबाग से दुधमटिया तक साइकिल रैली, बीएसएफ द्वारा बैंड की प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। साथ ही टॉप करने वाले स्कूल और बच्चों को सम्मानित किया गया।जिला सूचना जन सम्पर्क विभाग ने कई जगह लगाया जागरूकता होडिंग लगाया है। नटराज कला केंद्र चोगा इचागढ़ सरायकेला की टीम के द्वारा मनमोहक छउ नृत्य की प्रस्तुत की गई।वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया था।

पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण मेला की हुई शुरुआत,
31बर्षों से लगता आ रहा है पर्यावरण मेला
टाटीझरिया: टाटीझरिया के दुधमटिया में 7 अक्टूबर 1995 में पेड़ों की रक्षाबंधन सह पर्यावरण मेला की शुरूआत की गई थी।इसकी शुरूआत वन्य प्राणी सुरक्षा समिति के सदस्य महादेव महतो, बद्री महतो, इंदु महतो,छक्कन यादव, योधी यादव, मूलचंद ठकुर, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अमृत महतो ,ने किया था। सबसे पहले बेरहो में 1987 में शुरू की गई थी। यह एक बैठक से शुरू की गई थी। उसके बाद 7 अक्टूबर 1995 से वन महोत्सव के रूप में दुधमटिया से शुरू की गई थी।जिस समय इसकी शुरूआत कई गई थीं उस समय सिर्फ टाटीझरिया तक ही सीमित था परंतु आज झारखंड के सबसे बड़ा पर्यावरण मेला बन चुका है अभी तक कई एकड़ों में पेड़ बचाया और लगाया गया है।यहाँ तक कि समिति कई सदस्य कई जिलों और राज्यों में पेड़ की रक्षाबंधन का कार्यक्रम चला रहे है पेड़ बचाने और लोगों को जागरूक करने को लेकर महादेव महतो को सृष्टि सम्मान,झारखण्ड रत्न सहित कई पुरस्कार मिल चुका है।

वन एवं वन्य जीव संरक्षण से सम्बंधित कई स्टाल और प्रदर्शनी
टाटीझरिया दुधमटिया में आयोजित पेड़ो की रक्षाबंधन में वन एवं वन जीव संरक्षण से सम्बंधित कई स्टाल लगे थे साथ ही प्रदर्शनी लगाई गई।इनमे,,एडिसन पब्लिक स्कूल, क्रिएटिव हाई स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, डीएवीं सैनफोर्ड स्कूल,इंटरनेशनल स्कूल, न्यू ह्यूमन फाउंडेशन,सूचना जन सम्पर्क विभाग, जलझाजन ,मिशन स्कूल पिपचो, जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, सहित कई स्टाल लगे थे।अच्छे स्टाल और प्रदर्शनी को सम्मानित किया गया।

महादेव महतो के प्रयास रंग लाया
कोबेरहो निवासी शिक्षक सह पर्यावरण विद महादेव महतो ने पेड़ों को लगाया लगे।फिर धीरे -धीरे गांव टोलों में बैठक कर कर जंगल बचाने की मुहिम छेड़ी।पेड़ों को बचाने और लगाने का काम शुरू किया इसके बाद लोगों को जागरूक करने का काम भी शुरू किया ।बेरहो वन्य प्राणी सुरक्षा समिति का गठन किया। दुधमटिया से पेड़ों में रक्षा सुत बांधकर पेड़ बचाने का काम शुरू किया ।इस अभियान को कई जिलों और राज्यों में फैला चुके है इन्हें कई पुरुस्कार भी मिल चुका है इनमे छ मार्च 2017 को रास्ट्रपति भवन में सृष्टि सम्मान,13 नवंबर 2017 को झारखंड प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हाथों झारखंड सम्मान सहित कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

पर्यावरण प्रेमियों का पैदल जत्था दूधमटिया के लिए हुए रवाना
टाटीझरिया के दूधमटिया वन में मंगलवार को आयोजित वन रक्षाबंधन एवं पर्यावरण मेला को लेकर विष्णुगढ़ के पर्यावरणप्रेमियों में भी उत्साह देखा गया। मंगलवार को विष्णुगढ़ से एक दर्जन से अधिक पर्यावरणप्रेमियों का जत्था बनासो पंचायत के नावाटांड से पर्यावरणप्रेमी सह सर्पमित्र सुरेश राम की अगुवाई में पर्यावरण मेले में शामिल होने के लिए करीब 27 किमी पैदल मार्च किए। इस दौरान पैदल मार्च करते हुए पर्यावरण प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूकता किया। जत्थे को डीवीसी के अधिकारियों ने जत्थे में शामिल सभी लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पर्यावरणप्रेमी सुरेश राम ने बताया कि दूधमटिया पर्यावरण मेले में सभी पर्यावरण प्रेमी बीते चार सालों से विष्णुगढ़ से पर्यावरणप्रेमी पैदल करीब 27 किमी की दूरी तय कर शामिल होते हैं। इस दौरान डीवीसी प्रबंधन समेत रास्ते में भी कई लोगों का भरपूर सहयोग भी मिलता है। जत्थे में शामिल लोगों को भेलवारा पंचायत भवन में मुखिया लक्ष्मी कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो ने स्वागत किया तथा भोजन की व्यवस्था की। सभी ने उनका आभार जताया। पैदल जत्थे में सर्पमित्र सुरेश राम, मिथिलेश गोल्डी, प्रवेश सिंह, राजू श्रीवास्तव, काजल कुमारी, संगीता किस्कू, नेमिया कुमारी, कुंती कुमारी, सुगन किस्कू, सागर करमाली, कृष्णा कुमार दास, सतीश राज समेत कई लोग शामिल थे।

सफल आयोजन में इनलोगों का रहा योगदान
टाटीझरिया दुधमटिया मेले की तैयारी पिछले एक माह से की जा रही थी। इसकी तैयारी में कई लोग लगे थे। तैयारी वन्य प्राणी सुरक्षा समिति के सदस्य और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से किया गया।सफल आयोजन में जिनका योगदान था।,मुखिया सुरेश यादव, रविंद्र यादव,,योधी यादव, सुरेन्द्र सिंह,परमेश्वर यादव,जगदीश यादव, चोलो प्रजापति, नारायण यादव, शम्भु सिंह,मूलचंद ठाकुर, मनीष चौधरी,,दिनेश खण्डेलवाल,मुरारी सिंह डॉ खेमलाल महतो ,सुरेंद्र प्रसाद यादव, , चोलो यादव,रामेश्वर यादव,कैलाश सिंह, मिथिलेश पाठक, राजू यादव, होपन सिंह, भरत सिंह, सुरेश कुशवाहा, वन विभाग के अनिल अग्रवाल, प्रभारी वनपाल संजीत रवि दास , सहित कई लोगों का योगदान रहा।
सुरक्षा का पुख़्ता इंतजाम
टाटीझरिया दुधमटिया मेले में टाटीझरिया पुलिस, समिति के सदस्यों द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।थाना प्रभारी इंद्रजीत कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम था।चप्पे चप्पे पुलिस की पहरा थी।
