प्रेस क्लब हज़ारीबाग़ के सदस्यों ने पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर की बैठक।

प्रेस क्लब हज़ारीबाग़ के सदस्यों ने पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर की बैठक।

प्रेस क्लब की मजबूती को लेकर बैठक में बनाई रणनीति
हज़ारीबाग़:  झील परिसर स्थित प्रेस क्लब में रविवार को कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष उमेश प्रताप की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के अलावे पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई व बयानबाजी के मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया।
जिले में लगातार हो रही पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर प्रेस क्लब हजारीबाग का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को एसपी मनोज रतन चोथे  से मिला था। एसपी से कोर्रा व गोरहर थाना पुलिस की ओर से पत्रकार के खिलाफ बगैर जांच-पड़ताल किए की गई एकतरफा कार्रवाई का उल्लेख करते हुए पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की चर्चा की गयी थी।  
एसपी ने इस मामले पर खुद मॉनिटरिंग करने का आश्वासन दिया। सचिव मिथिलेश मिश्रा ने इस दौरान संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए रोस्टर आधारित बैठक का शेड्यूल तैयार करने पर जोर देते दिया । साथ ही समयबद्ध तरीके से क्लब की बैठकें आयोजित करने का भी निर्णय लिया। बैठक में पत्रकारों को फंसाकर उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए ऐसे लोगों को चिन्हित कर इनका बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। 
सदस्यों से आर्थिक सहयोग करने की अपील की गई। वही पत्रकार हित से जुड़े स्वास्थ्य बीमा सहित अन्य मुद्दों पर भी विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत सेन की पत्नी स्वर्गीय चांदना सेन की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। 
मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष उमेश प्रताप, सचिव मिथिलेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष अमरनाथ पाठक,  उपाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, संयुक्त सचिव नविन सिन्हा, देवनारायण प्रसाद, बबलू कुमार, प्रमोद खंडेलवाल, निरंजन कुमार, रितेश खंडेलवाल, महावीर चौरसिआ, दिलीप वर्मा मौजूद थे।

Leave a Comment

7k Network