मेरू में रमजान का पहला जुम्मा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ अदा की गई।

सदर प्रखंड के मेरू मस्जिद में रमजान का पहला जुम्मा बड़ी ही हर्षोल्लास के साथ अदा की गई बुधवार 18 फरवरी को रमजान का चांद नजर आने के बाद लोगों ने रोजा रखने के लिए शहरी का इंतजाम करने में लग गए और तरावीह की तैयारी में लग गए
पहला रोजा गुरुवार को रखा गया आज रमजान का पहला जुम्मा सभी मस्जिदों में अदा की गई लोगों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेरू मस्जिद में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो खत्म तरबीह अदा की जा रही है जिसमें एक तरावीह 6 दिनों की होती है वहीं नीचे मस्जिद में महीना भर चलने वाला खत्म तरावीह अदा की जाती है लोग बहुत ही ज्यादा तादाद में तरबीह की नमाज अदा करने पहुंच रहे हैं तरावीह नमाज में मेरू बीएसएफ कैंप के जवान भी पहुंच रहे हैं। पहला रोजा के दिन से ही  मेरू मस्जिद में मीनार का काम भी शुरू हो गया है जो 10 दिनों में पूरा कर लिया जाएगा और मस्जिद की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

Leave a Comment

7k Network