
सदर प्रखंड के मेरू पंचायत के पूर्व मुखिया राजीव कुमार मेहता उम्र लगभग 48 वर्ष उर्फ बबलू मेहता का हृदयघात होने से निधन हो गया। बताया गया 25 फरवरी को बड़े भाई राजेश मेहता की बड़ी पुत्री का विवाह होना था घर में पूजा पाठ की रस्म अदा की जा रही थी तभी रात 01:30 बजे के करीब अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी घर वालों ने इलाज के लिए क्षितिज अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद ऑक्सीजन लगाकर रांची रेफर कर दिया गया रामगढ़ के करीब पहुंचते ही राजीव ने दम दौड़ दिया।

राजीव कुमार मेहता अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गए बड़ा बेटा 12वीं क्लास का छात्र है वहीं दूसरा आठवीं क्लास में अभी पढ़ाई कर रहा है मौत की खबर सुनने के बाद घर में लोगों का तांता लग गया मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, बटेश्वर मेहता, सदर प्रमुख के साथ कई नेता और रिश्तेदार ग्रामीण पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया मेरू शमशान घाट में 2 बजे दिनअंतिम संस्कार किया गया।








