जिला परिषद की बैठक में जिला के सभी प्रखंड सह अंचल से पंचायत तक के कर्मिक को पदस्थापित एवं स्थांतरित करने के संबंध में सौपा ज्ञापन।
प्रमुख संघ ने कहा हमलोग एक महीना में ब्लॉक अंचल की सभी गतिविधियों पर अध्यन करने के उपरांत ये समझ में आया की प्रखंड के सभी विभाग के कर्मिक अपने अपने आय बढ़ाने के लिए रखे हुवे है एजेंट। इस विषय पर संज्ञान में लेकर पहल करें जिला के उपायुक्त।
हजारीबाग जिला के सभी प्रखंड सह अंचल के लगभग पुराने कर्मिक तनखा के अतिरिक्त पैसा कमाने के लिए अपना-अपना एक-एक एजेंट रखे हुए है। एजेंट के माध्यम से राशन कार्ड में नाम जोड़ना या बनाया जा रहा है , प्रधान मंत्री आवास में बिना एजेंट आवास मिलना संभव ही नहीं है , विधवा वा वृद्धा पेंशन चालू करवाने एवं स्वीकृति करवाने के लिए भी एजेंट है,LPC,म्यूटेशन में तो कहना ही नही बिना पेशा एक भी काम नही हो रहा है। कंप्यूटर ऑपरेटर को भी इसमें बहुत बड़ी संलिप्ता है । लगभग सभी स्टाप का पैसा कमाने की गोटी सेट रहता है ।
उपरोक्त मामले पर आप स्वतंत्र एजेंसी से भी जांच करवाया जा सकता है। उपरोक्त मामले की संपूर्ण सत्यता निश्चित मिलेगी सभी कर्मिक को इस ब्लॉक से उस ब्लॉक उस ब्लॉक से इस ब्लॉक यानी इधर-उधर करने से सभी दलालों से चैनल टूट जायेगा तथा इसका फायदा गरीब,लाचार को ही होगा। हम सभी प्रमुख आपको एक छोटा सुझाव दे रही हूं आप इसे अन्यथा में नही लेंगे।
हम सभी प्रमुख जी एक महीना में प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जो अध्यन किए है इसलिए हमेशा ऐसा ही महसूस हुई है, ऐसा प्रतीत हुई है वहीं जिला प्रशासन के बीच साझा की गई है। अगर सभी को एक दूसरे ब्लॉक से इधर-उधर होगा है तो दलालों की कड़ी टूटेगी जिससे सीधे,गरीब ,लाचार,जरूरनमंद ग्रामीण का लाभ पहुंचेगा दलालों की छुट्टी हो जायेगी इस तरह की पहल से समस्त जिला में ही नहीं बल्कि समस्त झारखंड प्रदेश में अनोखी पहल होगी।
हम सभी प्रमुख संपूर्ण गाइडलाइन की पालन करते हुए भ्रटाचार मुक्त जिला बनाने के लिए सभी संवेदनशील है। उपायुक्त एक बार उपरोक्त सभी मामलयों पर विचार करते हुए उपरोक्त मामले पर तत्काल कारवाई करे। यही प्रमुख संघ का उद्देस है। अध्यक्ष प्रमुख संघ संतोष मंडल टाटीझरिया ने कहा की जिला के पदाधिकारी द्वारा उपरोक्त विषय पर संज्ञान लेते हुए पहल नहीं करती है तो प्रमुख संघ मुख्यमंत्री से मिल कर सौंपेंगे ज्ञापन।














