धोती, साड़ी तथा लूंगी गुणवततापूर्ण नहीं होने से खुश नहीं है ग्रामीण :- कुमारी बिनीता प्रमुख कटकमदाग।
सरकार के द्वारा जनवितरण प्रणाली दुकान के माध्यम से गरीब , असहाय परिवारों को धोती ,साड़ी वा लूंगी गुणवत्ता पूर्ण नहीं मिलने से काफी खुशी देखने को नहीं मिली ,सरकार की यह बहुत ही अच्छी पहल है लेकिन वेंडरों के द्वारा कपड़ा में गुणवत्ता अच्छी नहीं उपलब्ध हो रही है इसके कारण अधिकांश गरीब परिवार भी यह कपड़ा नहीं पहना रही है।
सरकार की महत्वकांक्षी योजना से बड़े बड़े उद्योगपति के साथ साथ PDS दुकान तक उपलब्ध कराने वाले भेंडर हो रहे है मालामाल। सरकार यह योजना चलाएं है तो जिस प्रकार बड़े घर की बहू बेटी गुणवत्ता वाली साड़ी पहनती है उस तरह की गुणवत्ता वाली साड़ी सरकार को उपलब्ध करवाना चाहिए ना की घटिया गुणवत्ता वाली कपड़ा।क्या यह कपड़ा एक दिन भी सरकार अपने घर के लोगो को पहना सकते है?अगर नहीं तो इस विषय पर विचार करने की जरुरत है ।
एक भी लाभुक गुणवत्ता से खुश नहीं है भले ही सरकार की यह योजना मुफ्त में मिल रही है तो लें रहे है लेकिन इस कपड़ा का कोई भी ग्रामीण इस्तेमाल बिल्कुल नहीं कर रहे है । आज मैने भी कटकमदाग पंचायत के फूलों साव जन वितरण प्रणाली दुकान से यह योजना के माध्यम से धोती ,साड़ी,लूंगी वितरण की हूं । घटिया गुणवत्ता कपडें को वितरण करते समय मुझे कुछ भी खुशी नहीं मिली क्योंकि सभी महिला पुरुष ने इस तरह की गुणवत्ता की निन्दा की है।
विज्ञापन











