हजारीबाग; एक करोड़ से अधिक रुपए की झुमरा बाजार में हुई बकरे की खरीद बिक्री।
दारू प्रखंड के झुमरा बाजार सैकड़ो वर्ष से सब्जी व अन्य कृषि उत्पाद के साथ-साथ मवेशियों की खरीद बिक्री के लिए जिला में अव्वल रहा है। वैसे यहां सालों भर मवेशियों की बिक्री होती रहती है लेकिन दुर्गा पूजा , होली व बकरीद में खस्सी व बकरे की क्रय विक्रय काफी मात्रा में होता है।
इस अवसर पर न स्थानीय बल्कि अन्य प्रखण्ड के अलावे कई जिलों जैसे गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा व रामगढ़ व पंश्चिम बंगाल के आसनसोल व बर्दमान से भी लोग बकरे व खस्सी खरीदने आते है। सात जुलाई को बकरीद के लिए अंतिम बाजार था। गुरुवार को लोग सुबह आठ बजे से ही खस्सी व बकरा खरीदने बेचने वालों की हुजूम लगना शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुवार को बकरीद के लिए बकरे की बिक्री कम से कम एक करोड़ रुपए का हुआ। वहीं बाजार में दो ऐसे बकरे आये थे जिसे लोग देखने को मजबूर हो रहे थे। लोगों ने बताया कि इनमे एक बकरे का दाम पचास हज़ार रुपए तथा दूसरे बकरे का दाम पैंतालीस हज़ार रुपए रखा था। दोनों बकरे एक घंटे में बिक भी गया।
इस्लाम धर्म के जानकार के अनुसार बकरीद के अवसर पर मालदार, पूंजीपति जो कुर्बानी देने में सक्षम हो जितना अधिक से अधिक बड़ा व सुंदर बकरे की कुर्बानी दे सकता है अल्लाह उनसे राजी होता है।
संवाददाता- महेश कुमार साव की रिपोर्ट।
विज्ञापन











