हज़ारीबाग़ : सिटी लाइफ केयर हॉस्पिटल में 21 वर्षीय छात्र की मौत।
डॉक्टर अस्पताल, शव छोड़कर हुए फरार … आख़िर जिम्मेवार कौन ?
हज़ारीबाग़ इंद्रपुरी चौक पर नर्सिंग होम में बड़कागांव चंदौल गांव के शिवदेव प्रजापति के 18 वर्षीय पुत्र रविन्द्र प्रजापति की इलाज में लापरवाही के दौरान मौत पेट मे दर्द की शिकायत पर भर्ती कराया गया।
डेढ़ लाख रुपए एडवांस रुपया लेने के बाद डॉक्टर ने कहा कि रांची से डॉक्टर बुला रहे हैं वही स्टोन का ऑपेरशन करेंगे। परिजनों ने कहा कि रेफेर कर दीजिए हम रांची में ही ऑपेरशन करवा लेंगे लेकिन हॉस्पिटल प्रबंधक ने रेफेर नही करके डॉक्टर आने बुलाने के नाम पर तीन घंटों तक टालमटोल करते रहे। और शाम पांच बजे युवक की मौत हो गई।
मौत की खबर सुनते ही सारे हॉस्पिटल कर्मी हॉस्पिटल छोड़कर भाग गए। परिजन लाश के साथ 7 घन्टे से हॉस्पिटल में ही धरने पर बैठे हुए हैं परिजन दिए हुए पैसे की वापसी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं। हॉस्पिटल संचालक फरार है ….












