आज़ादी का अमृत महोत्सव – हजारीबाग और रांची शहर में सीमा सुरक्षा बल मोटर साईकिल जाँबाज टीम की होगी हैरतअंगेज प्रस्तुतियां।

आज़ादी का अमृत महोत्सव – हजारीबाग और रांची शहर में सीमा सुरक्षा बल मोटर साईकिल जाँबाज टीम की होगी हैरतअंगेज प्रस्तुतियां।

भारत सरकार द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारां वर्ष 2022 के लिए निर्धारित श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमानुसार सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर की विश्वविख्यात जाँबाज मोटर साईकिल सवार टीम देश के विभिन्न शहरों में अपने हैरतअंगेज  करतबों का प्रदर्शन कर रही है, इसी कड़ी में आगामी 27 मार्च 2022, दिन रविवार, सांय 0430 बजे सीमा सुरक्षा बल, कर्जन मैदान हजारीबाग में जाँबाज टीम मोटर साईकिल पर हैरतअंगेज प्रस्तुति देगी। 

इस दौरान हजारीबाग के आम-जन और हजारीबाग प्रशासन की गणमीय व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जाँबाज टीम के द्वारा इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल पर पोल राईडिंग, फलैग मार्च, एरो पोजीशन,  लैग गार्ड, लैदर विद जम्प, बैक राईडिंग पोल, लेयिंग ऑन सीट राईडिंग, महाशक्तिमान, नैक राईडिंग, शीर्ष आसन, चेस्ट जम्प, लैडर ट्रीपल, फिस राईडिंग, 5 मैन बैलेस, पोल इक्सरसाईज, सीटिंग ऑन पोल, रोप राईडिंग, सैल्फी पोजीशन, जगुवार, म्यूजिकल राइड,, चेस्ट जंप, फायर जंप, टयूबलाइट जंप आदि करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल मेरू की  ब्रास बैंड एवं जॉज बैंड की विशेष परफॉरमेंस भी आयोजित की जाएंगी। हजारीबाग में अपनी प्रस्तुति के बाद जाँबाज टीम का अगला पड़ाव रांची शहर होगा, जहाँ यह टीम दिनांक 15-04-2022 को अपने हैरतअंगेज कारनामें प्रस्तुत करेगी।

विदित रहे कि, सीमा सुरक्षा बल की मोटर साईकिल टीम जाँबाज अपनीे स्थापना वर्ष सन 1990 से ही दर्शकों के कौतूहल का विशेष केन्द्र बनी हुई है। इस टीम का बेहद संतुलित और उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध होता है कि सीमाओं के सजग प्रहरी ना सिर्फ सीमाओं की रक्षा में ही पूरे मनोयोग और मुस्तैदी से तत्पर है, अपितु संतुलन और लचीलेपन के नायाब प्रदर्शन में भी माहिर है। इस विशेषताओं के कारण प्रत्येक वर्ष यह टीम गणतंत्र दिवस पर हमेशा राजपथ पर अपनीे ढेर सारी प्रस्तुतियां देती है। जिसमें इसके जान हथेली पर लिये फिरने वाले एवं अपने हैरत अंगेज करनामों ने दर्शकों को दांतो तले उंगलियां दबा देने को मजबूर कर देती हैै। 

अपनी प्रतिभा के दम पर दर्शकों के दिलों में रच-बस जाने वाले इन जाँबाजों को टेकनपुर, ग्वालियर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी के केन्द्रीय यान्त्रिक परिवहन विद्यालय सी0एस0एम0टी में प्रशिक्षण दिया जाता है । अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर सन् 2018 में इन जाँबाजों ने अपना नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस में दर्ज करवाया था।

Leave a Comment

7k Network