हज़ारीबाग; अंचलाधिकारी ने किया मुखिया समेत 15 लोगो पर सरकारी काम मे बाधा डालने पर केस।
बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम बरकट्ठा अंतर्गत जीटी रोड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य मे बाधा डालने, दंडाधिकारी के साथ गाली ग्लौज और चौकीदार के साथ मारपीट करने को लेकर सीओ श्रीकांत लाल मांझी ने बरकट्ठा उतरी मुखिया बसंत साव समेत 15 लोगो पर नामजद केस किया है। सीओ द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि ग्रामीणों ने फ्लाईओवर निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाते हुए कार्य को रोक दिया। इस क्रम में मुखिया बसंत साव समेत अन्य रैयतों ने मेरे व अंचल कर्मियों के साथ गाली ग्लौज और धक्का मुक्की किया।
अंचल कार्यालय में तैनात चौकीदार राहुल पासवान के साथ मारपीट कर मोबाइल छीन लिया गया। वहीं मुखिया बसंत साव ने कहा कि अंचलअधिकारी मनमाने तरीके से काम करवा रही है।रैयतों को अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। जिसका हम लोगों ने विरोध किया था और काम को रोका था ।जिसके पश्चात मुआवजा देने की बात कही थी। किंतु बिना मुआवजा दिए बल पूर्वक कार्य को शुरू किया गया जिसका हम लोग ने विरोध किया है।
इस मामले को लेकर दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 43/22 के तहत बरकट्ठा उतरी मुखिया बसंत साव, निर्मल साव, प्रकाश साव, रामलाल साव, पंकज मोदी, लक्ष्मण साव, लखन साव, दुगिलाल साव, सुरेश साव, बंशी यादव समेत 15 नामजद और 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस बाबत बरकट्ठा सीओ श्रीकांतलाल मांझी ने कहा की हम सभी निर्माण कार्य कराने गए। तभी लोंगो ने विरोध करके गाली गलौज व चौकीदार के साथ मारपीट व मोबाइल छीन लिया जो सरासर गलत है।
मुकदमा वापसी की मांग को लेकर रैयत पहुंचे थाना बरकट्ठा में फ्लाईओवर निर्माण कार्य को बाधित करने के आरोप को लेकर सीओ द्वारा मुखिया बसंत साव समेत अन्य रैयतों पर किए गए केस की वापसी करने की मांग को लेकर पूर्व विधायक जानकी यादव के नेतृत्व में लोंगो ने जुलूस निकाली। दर्जनों लोग हाथों में सीओ के विरोध में तख्ती लिए बरकट्ठा थाना पहुंचे। पूर्व विधायक और ग्रामीणों ने सीओ द्वारा किये गए झूठे केस को वापस लेने की मांग की।
इस संबंध में लोंगो ने कहा कि इसकी उचित और निष्पक्ष जांच हो। रैयतों ने कहा हम सब मुआवजा की मांग कर रहे थे। लेकिन सीओ ने उल्टा झूठा केस कर दिया। थाना प्रभारी विक्रम कुमार को रैयतों ने सीओ के विरुद्ध आवेदन सौंपा। मौके पर मुखिया बसंत साव, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, मो इम्तियाज भारती, मो आबिद खान, अरुण कुमार मोदी, महेश मंडल, सुरेश राम, जिबलाल साव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण रैयत मौजूद थे।








