हज़ारीबाग; सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा गांव सीतागढ़ , प्रखण्ड दारू मे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

हज़ारीबाग; सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा गांव सीतागढ़ , प्रखण्ड दारू मे निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर।

आज दिनांक 17 फरवरी 2022,को 10ः00 बजे से सीमा सुरक्षा बल मेरू द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत गांव सीतागढ, प्रखण्ड दारू, हजारीबाग में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। बावा मेरू के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान श्री मीनू अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्षा के अलावा बावा सदस्याएं भी सक्रिय रहीं।

श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, मेरु हजारीबाग द्वारा इस जांच शिविर का विधिवत उद्धधाटन किया गया। इस अवसर पर श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक, डाक्टर एल0एल0 मण्डल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाक्टर रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डाक्टर आर.एन. मांझी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सी0 सु0 बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी व डाक्टर सरजू प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन, डॉ मुकेश कुमार, मुख्य दंत चिकित्सक, डाक्टर कपिल मुनी, आर0सी0एच0, डाक्टर नन्द जी दूबे, युनिसैफ, डाक्टर एस0के0 रंजन, सदर अस्पताल हजारीबाग, मिस आफरीन, युनिसैफ भी उपस्थित रहे जिन्होनें मेडिकल कैम्प का सुचारू रूप से संचालन किया। 

इस मौके पर कोविड 19 टीकाकरण के लिए सदर अस्पताल, हजारीबाग से टीम भी मौजूद रही। चिकित्सा शिविर में चिकित्सा जांच के अतिरिक्त एच0बी0, ब्लड शुगर एवं रक्तचाप आदि जांचों की व्यवस्था भी की गई । दांतों की जांच के लिए विशेष रूप से हजारीबाग के डॉ मुकेश कुमार एवं डाक्टर गौरव, दंत चिकित्सक भी उपस्थित रहे और उन्होंने लोगों को दांतों की सफाई व जांच करने के तरीके बताए।   

जांच शिविर मे बड़ी संख्या में लोगों नें अपने स्वास्थ्य की जाच कराई जिनमे वृद्व आयु वर्ग के लोग अधिक थे जिन्हे वृद्वा अवस्था के आम रोगों जैसे मधुमेह, कुपोषण, विटामिन की कमी प्रमुख थीं। शिविर के दौरान लगभग 254 ग्रामीण शामिल हुए जिसमें से कुल 150 पुरूष, 75 महिला एवम् 29 बच्चों की जांच हुई एवम् निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गई। इस मुहिम को सार्थक बनाने में प्रहरी संगानियों ने भी जनसंपर्क के माध्यम से अपना अभिन्न योगदान दिया, जिसके फलस्वरूप बडी संख्या में आम नागरिक इस शिविर में पहुंचे और लाभाविन्त हुए।

इस अवसर पर डाक्टर रमेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ने  साफ-सफाई एवम्  कोविड-19 प्रोटोकॉल और उसकी रोकथाम के विशेष पहलुओं और बचाव के तरीकों से लोगों को अवगत करवाया। सीमा सुरक्षा बल द्वारा सभी ग्रामीणों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। सीमा सुरक्षा बल द्वारा इस अवसर पर सी0पी0सी0 कैन्टीन का स्टॉल भी लगाया जहाँ पर बाजार मुल्य से सस्ता सामान आम-जन को मुहैया करवाया गया।  

विदित रहे सीमा सुरक्षा बल सार्वजनिक दायित्त्व के निर्वाहन में सदैव अग्रणी रहा है। गत वर्ष भी कोरोना महामारी के दौरान आम-जन मानस के स्वास्थ्य की जांच हेतु ग्राम कवालु में चिकित्सा शिविर लगाया गया था। इसके अतिरिक्त सीमा सुरक्षा बल द्वारा लगातार तीन माह तक सदर अस्पताल हजारीबाग में मुफ्त भोजन वितरण किया गया। साथ ही मेरू परिसर में निकटवर्ती गांवों में भी खाद्य सामग्री वितरित की जाती रही है। 

कोरोना महामारी से बचाव हेतु आम-लोगों का जागरूक करने एवं बचाव के उपायों के लिए सीमा सुरक्षा बल के चिकित्सकों द्वारा अभियान निरन्तर चलाया जाता रहा है। सीमा सुरक्षा बल अस्पताल में टीकारकरण केन्द्र के तौर पर 4000 से ज्यादा नागरिकों को टीकारकरण भी किया गया। आज इसी की कड़़ी में सीतागढ जोकि संस्थान की प्रमुख फायरिंग रेंज है एवं यहाँ के वासियों का सहयोग हमेशा सीमा सुरक्षा बल को मिलता रहा है उनके लिए ही यह स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया।

श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष सीमा सुरक्षा बल जरूरी गावों को चिन्हित करनें के उपरान्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करता है ताकि जरूरतमंदों को आवश्यक मदद उनके नजदीक जाकर दी जा सके। श्री पी0एस0 बैन्स, महानिरीक्षक के द्वारा  डाक्टर सरजू प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन व उनकी टीम को सीमा सुरक्षा बल की तरफ से समृति चिन्ह प्रदान किया। अंत में श्री बैन्स ने समस्त सदर अस्पताल से आए चिकित्सकों, बावा सदस्याओं एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

7k Network