हज़ारीबाग; पबरा मोड़ से पबरा गांव तक जर्जर बदहाल सड़क राहगीरों के लिए बना मुसीबत का सबब।
हज़ारीबाग शहर से सटे पेलावल पबरा मोड़ से पबरा गांव तक करीब पांच किमी.सड़क इन दिनों अपनी जर्जरता वह बदहाली पर आंसू बहाने को मज़बूर है। पबरा वासियों के मुताबिक सड़क में बने बड़े बड़े गड्ढे से रोज लोगों व राहगीरों और वाहन चालकों का सामना होता है। आए दिन सड़क हादसे की खबर से भी लोग आहत हैं।
बताया जाता है कि इस पथ से पबरा, हरिना, मायापुर, खुटरा, भुसवा, तिलरा, नावाडीह समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीणों का हजारीबाग शहर आना जाना होता है। मालुम हो कि पबरा व आसपास के गांव कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां से किसानों द्वारा सब्जियां शहर लाया जाता है। मगर जर्जर सड़क होने से लोगों व किसानों को शहर तक सब्जियां ढोने व आने जाने में काफी परेशानियां उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के बाबत कई बार सम्बन्धित विभाग को लिखित जानकारी दी है। मगर आज तक कोई सकारात्मक पहल नही हुई। ग्रामीणों में मुखिया प्रतिनिधि सरजू राम, धन्नू राम, पंसस प्रयाग राम, अजीत मेहता, जगरनाथ मेहता, मुकेश राम, विजय कुमार दास, विकास कुमार, प्रि़स कुमार, अभिजीत कुमार, सुभाष मेहता, प्रमोद कुमार, प्रकाश मेहता, निरंजन कुमार, कैलाश मेहता, दीपक ठाकुर आदि ने बताया कि सड़क का जीर्णोद्धार बेहद जरूरी है। इसके लिए डीसी को ज्ञापन दी जाएगी।








