बी.एस.एफ. द्वारा मेरू कैम्प में बाल दिवस के अवसर पर सेन्ट स्टीफन स्कूल, हजारीबाग के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन।
बाल दिवस के अवसर पर, श्री डी. के. शर्मा, महानिरीक्षक, बी.एस.एफ. मेरू कैम्प, के तत्वावधान से आज, प्रातः 0930 बजे से सेन्ट स्टीफन स्कूल, हजारीबाग के 18 शिक्षकों व 60 विद्यार्थियों ने सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर में शैक्षिक भ्रमण किया। बी.एस.एफ के विशिष्ठ प्रशिक्षण विद्यालय के अधिकारी अनुदेशकों ने दौरे का संचालन किया ।
सर्वप्रथम, संस्थान में स्थित टैक्टिकल एवं सपोर्ट वैपन परिसर में शिक्षक व विद्यार्थी समूह ने भ्रमण किया जहाँं महानिरीक्षक श्री डी. के. शर्मा, महानिरीक्षक द्वारा स्वागत संबोधन भाषण में उन्हें बी.एस.एफ. की गतिविधियों, सामरिक उत्तरदायित्तवों व प्रशिक्षण संबंधी क्रियाकलापों से अवगत कराया। उन्होने बी.एस.एफ. के गौरवपूर्ण इतिहास की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही, बी.एस.एफ. द्वारा भारतीय सीमाओं की रक्षा के आतिरिक्त वर्तमान परिवेश में आंतरिक सुरक्षा एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनाती एवं बल द्वारा हासिल की गई सामरिक उपलब्धीयों पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होने बताया की प्रत्येक राज्य सरकारों द्वारा चुनाव, आंतरिक सुरक्षा एवं अन्य कारणों से केन्द्रीय बलों की तैनाती की मांग पर राज्यों द्वारा बी.एस.एफ. को ही प्रथमिकता दी जाती है और यह इस बल की उपलब्धियों को दर्शाता है।
उन्होेने भ्रमण दल से बी.एस.एफ. में अपने 35 वर्ष के सेवाकाल के अनुभावों एवं ऑपरेशनल चैलेंजों को भी साझा किया। अपने संबोधन में उन्होने विद्यार्थियों को बताया कि अगर आप लोग अपने शिक्षकों एवं अभिभावकों को इज्जत और मान करेंगे एवं उनके मार्गदर्शन में रहेंगे तो आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ती में हमेशा कामयाब होंगे। साथ ही उन्होने कहा की आज बल दिवस है, आप लोगों के पास कहीं और धुमने एवं पिकनीक जाने का अवसर था परंतु आपने बी.एस.एफ., मेरू परिसर को ही भ्रमण के लिए चुना जो आप लोगों का भारत राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, समर्पण और प्रेम का परिचायक है।
इसके साथ ही उन्होने दल के साथ आए छात्र व छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा की मैं आशा भी करता हूँ की आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ती में कामयाब होंगे व अपने शिक्षकों, अभिवावकों एवं राष्ट्र का नाम रौशन करेंगे। इसी दौरान भ्रमण दल के समस्त विद्याथियों को यादगार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।
इसके बाद दल को हथियारों व आई.ई.डी. संग्रहालय में ले जाकर पूर्व व वर्तमान हथियार /आई.ई.डी संबंधी जानकारी विस्तार से दी गई। यहॉं शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की जिज्ञासा व सवाल जवाब देखते ही बनती थी। अनुदेशक दल ने समूह को उनके हर प्रश्न का सरल एवं विस्तारपूर्ण उत्तर दिया।
तत्पश्चात, सभी को कमाण्डों आर्टिफिसल वॉल डैमो स्थल पर ले जाया गया, जहाँ सीमा सुरक्षा बल के जांबांज कमाण्डों दस्ते ने हैरतअंगेज करतबों से सब का दिल जीत लिया व खुब प्रशंसा बटोरी। जांबांज कमाण्डों ने सीट रैपलिंग, झुमर कलाइबिंग, कैसुव्लटी इवेकवेशन और सिलिथरींग का जीवंत प्रदर्शन किया। समस्त छात्र-छात्राएं आश्चर्यचकित एवं रोमांचित हुए व कुछ जिज्ञासु शिक्षकों व विद्यार्थियों ने इसका प्रत्यक्ष अनुभव व अभ्यास करने का प्रयास किया।
इसके बाद भ्रमण दल को एक्सप्लोसिव का जीवंत प्रदर्शन कैम्प परिसर में स्थित खुले मैदान में दिखाया गया। जिसे देख छात्र और छात्राएं अचंभित रह गए। सुरक्षा केे मद्देनजर संस्थान के अनुदेशक सदा दल के साथ बने रहे। दौरे के दौरान कोविड 19 प्रोटाकॉल का पूर्णतः पालन किया गया।








