सीमा सुरक्षा बल, मेरू द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के पहले चरण का दमदार समापन तो स्वच्छ भारत अभियान के दुसरे चरण की पुरजोर शुरूआत।

सीमा सुरक्षा बल, मेरू द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के पहले चरण का दमदार समापन तो स्वच्छ भारत अभियान के दुसरे चरण की पुरजोर शुरूआत।

13 अगस्त से शुरु किए गए अजादी के अमृत महोत्सव के प्रथम चरण के कार्यक्रमों का आज धमाकेदार समापन पूरे मेरु परिवार के लिए विशेष बैंड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ किया गया जो 30 सितंबर को टाउन हॉल व 01 अक्टूबर को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के सभागार से होते हुए आज मेरु कैम्प के सीमा प्रिया हॉल में किया गया। श्रीमती ऋतंभरा शर्मा, बावा अध्यक्षा, कार्यक्रम की मुख्य अतिथी रही।उन्होने पूरे परिवार को बधाई एवं शुभेच्छाओं के साथ-साथ पूरे जीवन को उत्सव की तरह जीने की सलाह दी।
इस से पहले प्रातः प्रधांनमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गए स्वच्छ भारत के दूसरे चरण के तहत 02 अक्टूबर 2021 को  गाँधी जयन्ती के शुभ अवसर श्री डी0 के0 शर्मा, महानिरीक्षक टी0सी0 एस0व एस0टी0सी0 के तत्वावधान में हजारीबाग शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अधिकारियों एवं कार्मिकों के दल ने हजारीबाग के सदर अस्पताल एवं अलग-अलग जगहों से कुड़े कचरे के ढेरों को हटाया व साफ सफाई किया। कईं जगह तो शहर के आम नागरिकों ने भी बल कार्मिकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सहयोग दिया। 

इस अवसर पर श्री डी के शर्मा महानिरीक्षक ने कहा कि सिर्फ सोचने मात्र से ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रिकल्पित अभियान को हम पूरा नहीं कर सकते, इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा। तभी हम माननीय प्रधानमंत्री जी के “स्वच्छ भारत – श्रेष्ठ भारत” के सपने को साकार कर सकते है। स्वच्छ भारत अभियान के पहले चरण में भारत को खुले में शौच से मुक्त कराने के बाद अब दूसरे चरण में जगह जगह पडे कूड़े कचरे के ढेर आदि से भारत को मुक्त कराना है । इसके लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है।

ज्ञात रहे की सीमा सुरक्षा बल मेरु द्वारा ’आजादी का अमृत महोत्सव’ के प्रथम चरण पर भारत सरकार के दिशा-निदेर्शन में विगत 13 अगस्त 2021 से 02 अक्टूबर 2021 तक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों की श्रृंखला में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसके द्वारा बल के कार्मिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने हेतु फिट इंडिया अभियान के तहत फिटनेस कार्यक्रम चलाये गए। जिसमें 21 सितम्बर 2021 को समस्त सीमा प्रहारी के लिए  10 किलोमीटर की साईकिलोथन एवं 01 अक्टूबर 2021 को 30 किलोमिटर वॉकेथोन प्रमुख थे। 

वहीं दुसरी तरफ स्थानीय जिला प्रशासन एवं विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन के समन्वय एवं सहयोग से सीमा सुरक्षा बल की विशेष बैंण्ड व सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं बल के जांबाजो की भावनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रकट करती पोस्टर एवं पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन दिनांक 30 सितम्बर 2021 को हजारीबाग, टॉउन हॉल में एवं दिनांक 01 अक्टूबर 2021 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, सभागार में किया गया। 

जिसका का मुल उद्देेश्य गर्व के उन पलों को याद करना है, जिनसे भारत की आजादी का इतिहास जुड़ा है। साथ ही आज की युवा पीढ़ी विशेषकर छात्र-छात्रांओं  को भारत की संस्कृति, सभ्यता, सबल भारत एवं गौरवपुर्ण इतिहास के प्रति सजग करना है।
श्री डी0के0 शर्मा, महानिरीक्षक ने अपने संदेश में कहा, यूँ तो प्रहरी के परिवार को स्वतंत्रता की कीमत दिन पर दिन मिल के कार्य निष्पादन से मिलती रहती है परन्तु हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, उनके प्रति कृतज्ञता एवं देश के प्रति समर्पण तथा उत्साह पूर्वक अपना योगदान देने की प्रेरणा के लिए पूरे वर्ष हम बीच-बीच में लगातार यह प्रयास ओर पुरजोर करते रहेंगें।

Leave a Comment

7k Network