श्री एच. के. पाठक, डिप्टी कमांडेंट (सेवानिवृत्त), सीमा सुरक्षा बल, देश सेवा के बाद अपने सामाजिक कर्तव्य की ओर अग्रसर

श्री एच के पाठक डिप्टी कमांडेंट वर्ष 1982 में बी.एस.एफ. में बतौर सीमा प्रहरी भर्ती हुए और कल 31 जनवरी, 2024 को सेवानिवृत्त हुए। हजारीबाग के मूल निवासी श्री एच.के. पाठक ने एन.एस.जी. (ब्लैक कैट कमांडो), भारत-पाकिस्तान सीमा, भारत-बांग्लादेश बॉर्डर, कंबोडिया में संयुक्त राष्ट्र पुलिस निरीक्षण, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में उग्रवाद विरोधी अभियानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। इसके अलावा उन्होंने 1997 से लेकर 2000 तक बी.एस.एफ. मेरु कैंप हजारीबाग एवं वर्ष 2006 से 2009 तक उत्तर बंगाल सहायक प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक के रूप में भी काम किया है।

अपने सेवा काल में उन्होंने मुंबई एयर पोर्ट सुरक्षा अधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाएँ प्रदान की।
41 वर्ष सात महीने के लम्बे समय तक राष्ट्र को अपनी सेवाएँ देने के पश्चात् श्री एच के पाठक, डिप्टी कमांडेंट कल दिनांक 31.1.2024 को डिप्टी कमांडेंट के पद से सेवानिवृत्त हुए। सीमा सुरक्षा बल की गरीमामयी परम्परा के अनुसार महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय एवं उपस्थित सभी अधिकारीयों, अधिनस्थ अधिकारियों एवं कार्मिकों ने उन्हे विदाई दी, उनके सम्मान में परिसर स्थित अधिकारी मैस में रात्री भोज का आयोजन किया गया जहाँ श्री कमलजीत सिंह बन्याल, महानिरीक्षक ने उन्हे समृति चिन्ह प्रदान किया।

राष्ट्र और उसकी क्षेत्रीय सीमाओं की रक्षा के लिए वर्दी में 41 वर्ष सात महीने की सेवा देने के पश्चात् श्री एच. के. पाठक, सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड के युवाओं को सी.ए.पी.एफ., सेना में शामिल होने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। इसके लिए वह हजारीबाग दक्षिण में, हजारीबाग गांधी मैदान में एक निजी प्री-रिक्रूटमेंट सी.ए.पी.एफ. अकादमी शुरू करेंगे, जो हजारीबाग के आकांक्षी युवाओं को एक समग्र मंच प्रदान करेगी, ऐसी उनकी योजना है।

सी.ए.पी.एफ., सेना, एयर फोर्स, नौसेना और व्यक्तित्व विकास की तैयारी के लिए यह एक विनम्र पृष्ठभूमि है। इतने व्यापक अनुभव वाला कोई व्यक्ति एक ऐसी व्यवस्था प्रदान कर रहा है जहां हजारीबाग के युवा और प्रेरित लोग शामिल हो सकते हैं एवं राष्ट्र सेवा का हिस्सा बन सकते हैं जो उनके जीवन को इस तरह से आकार देगा जो उन्हें गरिमा और सम्मान प्रदान करेगा। यूँ तो सीमा सुरक्षा बल का इस प्री-रिक्रूटमेंट सी.ए.पी.एफ. अकादमी से कोई संबंध नही है और ना ही सीमा सुरक्षा बल इस कार्य में कोई भी निगरानी आदि करेगा तथापी भर्ती संबंधि संपूर्ण जानकारी एवं उनके अनुभव से इच्छुक युवाओं को उनसे भरपूर सहायता मिलेगी ऐसी अपेक्षा तर्कसंगत है। हजारीबाग इलाके में रहने वाले सेवानिवृत कार्मिकों को भी संगठित करने का सपना भी श्री एच.के. पाठक, डिप्टी कमांडेंट (सेवानिवृत्त) अपने हृदय में संजोए हैं।

Leave a Comment

7k Network

Read More