मन की शांति चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचना होगा : लेखक बिपिन कुमार।

बड़कागाँव प्रत्येक 23 फरवरी को दुनिया में विश्व शांति और समझदारी दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाये जाने का प्रमुख उद्देश्य विश्व में शांति, भाईचारा और प्रेम का संबंध बनाये रखना है। 23 फरवरी को दुनियाभर में शांति और समझ को बढ़ावा देने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं,और लोगों को शांति स्थापित करने के लिए जागरूक किया जाता है।

इस दिवस के मौक़े पर प्रखण्ड के सांढ़ निवासी लेखक व शिक्षाविद बिपिन कुमार ने अपनी अभिव्यक्ति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मन की शांति चाहते हैं तो लोकप्रियता से बचना होगा। मन की शांति ही वास्तविक शांति है। हमें अपने मन और मस्तिष्क को काबू में रखनी चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि आज ही के दिन साल 1905 में पहली रोटरी क्लब की बैठक शिकागो में आयोजन किया गया था। तब से इस दिन को मनाये जाने की शुरुआत हुवी थी। शिकागो की यूनिटी बिल्डिंग में हुई इस बैठक में दुनियाभर के सभी लोगों के बीच शांति और प्रेम का रिश्ता कायम करने का प्रण लिया गया था। रोटरी इंटरनेशनल का कहना है कि विश्व में शांति, प्रेम और समझ स्थापित करना ही उनका लक्ष्य है।

Leave a Comment

7k Network