भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों के पेंशनभोगी सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। सीमा सुरक्षा बल भी अपने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके एवं शहीदों के आश्रितों के कल्याण हेतु हमेशा ही प्रयासरत रही है। वह अपने आप को अकेला या अहसाय न समझे इसके लिए उन्हे हमेशा सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में बुलाया व सम्मानित किया जाता रहा है।

सीमा सुरक्षा बल, मुख्यालय की पहल पर वार्ब (WARB) के तत्वावधान में सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में दिनांक 18 मार्च, 2024 प्रात 10ः30 बजे से झारखण्ड व निकटवर्ती राज्यों में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के एक ही पटल पर सुनवाई और निवारण हेतु मीटिंग का आयोजन महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय की अध्यक्षता में किया जाएगा । इस दौरान सीमा सुरक्षा बल, मेरू के अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी भी सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहेंगे।
हजारीबाग जिला क्षेत्र में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत कार्मिकों को आहवान् किया जाता है कि वे अपने साथियों को भी परस्पर सूचित करें। सभी सेवानिवृत्त कार्मिक समय प्रातः 1030 बजे प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैम्प हजारीबाग में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते है। मुख्य द्वार पर स्वागत एवं वाहन आदि की समुचित व्यवस्था की गई है।